• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • धमतरी

लो जी आ गई छत्तीसगढ़ की मानसूनी सब्जियां, बोड़ा व खेक्सी का सजा बाजार, जंगलों से निकल रहा प्रोटीन का खजाना

धमतरी में मानसून की दस्तक के साथ ही बोड़ा और खेकसी जैसी मौसमी सब्जियों की बहार आ गई है। कम वर्षा के बावजूद वनांचल से इनकी आवक शुरू हो गई है। 600 से 800 रुपये प्रति किलो बिकने के बावजूद लोग इन्हें खरीद रहे हैं। अब सबको सेहतमंद फुटू के आने का बेसब्री से इंतजार है।

By Rammilan sahuEdited By: Paritosh Dubey
Publish Date: Thu, 02 Jul 2026 01:42:30 PM (IST)Updated Date: Thu, 02 Jul 2026 01:44:29 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
लो जी आ गई छत्तीसगढ़ की मानसूनी सब्जियां, बोड़ा व खेक्सी का सजा बाजार, जंगलों से निकल रहा प्रोटीन का खजाना
धमतरी के बाजार में बिकने का आई बोड़ा सब्जी। नईदुनिया

HighLights

  1. धमतरी बाजार में महंगे दामों पर बिका बोड़ा
  2. मानसून के आते ही बढ़ी मौसमी सब्जियों की मांग
  3. बोड़ा और खेकसी ने बढ़ाई बाजार की रौनक

नईदुनिया प्रतिनिधि, धमतरी। अंचल में मानसून कमजोर है, लेकिन वनांचल क्षेत्र में बारिश हो रही है। इस बीच मौसमी सब्जी बोड़ा व खेक्सी मिलते ही बिक्री के लिए शहर के बाजार पहुंच रही हैं, जो इन दिनों बाजार में सबसे महंगा सब्जियां हैं। बोड़ा 800 और खेक्सी 600 रुपये प्रति किलो बिक रही है। जुलाई के पहले ही दिन से बारिश शुरू हुई है। अच्छी बारिश होते ही मौसमी सब्जियों की आवक बढ़ने की संभावना है।

बारिश शुरू होते ही लोगों को मौसमी सब्जी बोड़ा, फुटू और खेक्सी के आने का इंतजार रहता है, लेकिन इस साल कमजोर मानूसन के बीच बहुत कम मात्रा में मौसमी सब्जी बोड़ा व खेक्सी पहुंच रही है, जिसे लोग हाथोंहाथ खरीद भी रहे हैं। प्रोटीन से भरी इन सब्जियों को खरीदने में शौकीन रेट नहीं देखते। महंगे दामों में भी खरीदते हैं।


दाम आसमान पर लेकिन स्वाद भारी

शहर के सिहावा चौक के पास सड़क किनारे नगरी क्षेत्र से दो लोग बोड़ा बेचने पहुंचे थे। 800 रुपये प्रति किलो में बोड़ा बेच रहे थे, जिसे लोगों ने खरीदा भी। वहीं एक जुलाई को अंबेडकर चौक रोड, कलेक्ट्रेट रोड समेत कई अन्य जगहों पर बिक्री के लिए खेक्सी पहुंची। मौसमी सब्जी बोड़ा व खेक्सी देखते ही लोग ठहर जाते हैं और खरीदते भी है, चाहे दाम कुछ भी हो। 600 से 800 रुपये प्रति किलो में भी लोग इन दिनों मौसमी सब्जी बोड़ा व खेक्सी खरीद रहे हैं, क्योंकि यह सब्जी साल में बारिश के सीजन में एक ही बार खाने को मिलता है।

फुटू आने का है इंतजार

जून माह खत्म हो चुका, लेकिन अंचल में पर्याप्त वर्षा नहीं हुई। जुलाई माह के पहले ही दिन अंचल में हल्की बारिश हुई। वहीं पूरे दिन बादल वाला मौसम बना रहा, इससे लोगों को विश्वास है कि अब अच्छी बारिश की शुरूआत होगी। बिजली की कड़कड़ाहट, तेज गर्जना और झमाझम बारिश होते ही फुटू वनांचल क्षेत्रों में फूटता है, ऐसे में अब सभी वर्गाें को जल्द ही मौसमी सब्जी फुटू के आने का बेसब्री से इंतजार है, हालांकि यह भी 800 से 1000 रुपये किलो में बिकता है, लेकिन सेहत के लिए काफी फायदेमंद होने की वजह से लोग इसे हाथों हाथ खरीदते हैं।

वनांचन के प्रोटीन का बड़ा स्त्रोत

छत्तीसगढ़ के वनांचल में मानसून के दौरान मिलने वाली सब्जियां प्रोटीन की पूर्ति करने की परंपरा हैं। 'बोड़ा', 'फुटू' और 'खेकसी' अपने विशिष्ट स्वाद और उच्च पोषण मूल्य के लिए प्रसिद्ध हैं। इन्हें उगाया नहीं जाता, बल्कि ये प्राकृतिक रूप से वनों में उगती हैं, इसलिए इनकी मांग और दाम दोनों अधिक रहते हैं। इनमें प्रचुर मात्रा में प्रोटीन, विटामिन और खनिज पाए जाते हैं, जो इन्हें स्वास्थ्य के लिए लाभकारी बनाते हैं। ये सब्जियां आदिवासी संस्कृति का अभिन्न अंग हैं और मानसून में वनांचल की अर्थव्यवस्था को संबल प्रदान करती हैं।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।