• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • धमतरी

धमतरी में विवाद शांत कराने पहुंची डायल-112 की टीम को पीटा, सरकारी गाड़ी तोड़ी गई, एक दबोचा

धमतरी शहर के दानीटोला वार्ड में विवाद सुलझाने पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम पर बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-...और पढ़ें

By Paritosh DubeyEdited By: Paritosh Dubey
Publish Date: Sun, 14 Jun 2026 02:39:16 PM (IST)Updated Date: Sun, 14 Jun 2026 03:07:13 PM (IST)
धमतरी में विवाद शांत कराने पहुंची डायल-112 की टीम को पीटा, सरकारी गाड़ी तोड़ी गई, एक दबोचा
पुलिस पर हमले के आरोप मे गिरफ्तार किया गया आरोपी। नईदुनिया

HighLights

  1. दानीटोला वार्ड में पुलिस टीम पर हमला
  2. लोहे की रॉड से पुलिस आरक्षक को पीटा
  3. मुख्य आरोपी राहुल जोशी गिरफ्तार, गया जेल

नईदुनिया प्रतिनिधि, धमतरी: धमतरी शहर के दानीटोला वार्ड में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाने वाली एक बेहद गंभीर घटना सामने आई है। संकट के समय आम जनता की मदद के लिए 24 घंटे तत्पर रहने वाली डायल-112 (इमरजेंसी रिस्पॉन्स व्हीकल) की टीम पर कुछ असामाजिक तत्वों ने न केवल जानलेवा हमला कर दिया, बल्कि सरकारी वाहन को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। इस मामले में तत्परता दिखाते हुए धमतरी थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।

महिलाओं से गाली-गलौज रोकने गई थी पुलिस

पुलिस नियंत्रण कक्ष से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना 11 जून की रात करीब साढ़े नौ बजे की है। डायल-112 की टीम को सूचना मिली थी कि दानीटोला वार्ड में कुछ लोग आपस में भारी विवाद और मारपीट कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत आपातकालीन वाहन से मौके पर पहुंची। वहां कुछ युवक स्थानीय महिलाओं के साथ बेहद अभद्र व्यवहार और अश्लील गाली-गलौज कर रहे थे। पुलिस कर्मियों ने जैसे ही बीच-बचाव करते हुए उपद्रवियों को समझाइश देने और शांति व्यवस्था बनाने का प्रयास किया, वैसे ही वहां मौजूद बदमाश पुलिस पर ही भड़क गए।


लोहे की रॉड से हमला, गाड़ी के तोड़े कांच

आरोपी राहुल जोशी और चंद्रशेखर रात्रे उर्फ बंटी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर पुलिस दल को घेर लिया। उन्होंने शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए पुलिसकर्मियों को जान से मारने की धमकी दी। देखते ही देखते आरोपियों ने पुलिस स्टाफ के साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी और पास में रखी लोहे की भारी रॉड से हमला कर दिया। इस अचानक हुए हमले में ड्यूटी पर तैनात आरक्षक को गंभीर चोटें आई हैं। इसी बीच, उन्मादी युवकों ने डायल-112 के वाहन पर भी पथराव और रॉड से वार कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया।

आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दानीटोला निवासी 24 वर्षीय आरोपी राहुल जोशी को दबोच लिया। कड़ाई से की गई पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है, जिसके बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बंटी सहित फरार अन्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।