• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • धमतरी

धमतरी में IPL सट्टे का भंडाफोड़, ऑनलाइन सट्टा खिलाते आरोपित गिरफ्तार; स्कूटी और मोबाइल जब्त

जिले में ऑनलाइन आईपीएल सट्टे के खिलाफ धमतरी पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

By Digital DeskEdited By: Akash Pandey
Publish Date: Mon, 20 Apr 2026 04:40:53 PM (IST)Updated Date: Mon, 20 Apr 2026 04:40:53 PM (IST)
धमतरी में IPL सट्टे का भंडाफोड़, ऑनलाइन सट्टा खिलाते आरोपित गिरफ्तार; स्कूटी और मोबाइल जब्त
सट्टा खिलाते आरोपित गिरफ्तार

HighLights

  1. आईपीएल सट्टा चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार
  2. मोबाइल, सिम और स्कूटी समेत सामान जब्त
  3. नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जांच जारी

नईदुनिया प्रतिनिधि,धमतरी। जिले में ऑनलाइन आईपीएल सट्टे के खिलाफ धमतरी पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सिटी कोतवाली पुलिस की इस कार्रवाई में मोबाइल, सिम कार्ड और स्कूटी सहित कुल एक लाख 20 हजार 500 रुपये का सामान जब्त किया गया है।

जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार निगरानी

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार सख्ती बरती जा रही है। इसी कड़ी में सिटी कोतवाली पुलिस ऑनलाइन आईपीएल क्रिकेट मैचों में सट्टा खिलाने वालों पर विशेष निगरानी रखे हुए थी। मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर ऐसे आरोपितों की जानकारी जुटाई जा रही थी।


रेड कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार किया

पुलिस को सूचना मिली कि बनियापारा निवासी शंकर मंगलानी (39) मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन लिंक के जरिए क्रिकेट मैचों में सट्टा संचालित कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित रेड कार्रवाई कर आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

कार्रवाई के दौरान आरोपित के कब्जे से एक मोबाइल (कीमत 10 हजार रुपये), दो सिम कार्ड और एक स्कूटी (कीमत एक लाख 10 हजार रुपये) जब्त की गई। कुल जब्ती की राशि एक लाख 20 हजार 500 रुपये आंकी गई है।

पुलिस ने आरोपित के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। साथ ही, मामले की विवेचना के दौरान उपयोग में लाए गए मोबाइल नंबरों की जांच कर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है।

लगातार सख्त कार्रवाई जारी

धमतरी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में जुआ और सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें- रायपुर में जिम की लिफ्ट में फंसी IAS अधिकारी ऋचा शर्मा, वेंटिलेशन और लाइट की कमी से बिगड़ी हालत

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।