• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • धमतरी

धमतरी में 'फैमिली' बनकर गांजा तस्करी, कस्टडी से फरार आरोपी को पुलिस ने फिर दबोचा

धमतरी पुलिस की सतर्क चेकिंग में अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी गिरोह का बड़ा राजफाश हुआ है।

By Roshanlal SinhaEdited By: Akash Pandey
Publish Date: Fri, 12 Jun 2026 04:27:32 PM (IST)Updated Date: Fri, 12 Jun 2026 04:27:32 PM (IST)
धमतरी में 'फैमिली' बनकर गांजा तस्करी, कस्टडी से फरार आरोपी को पुलिस ने फिर दबोचा
परिवार बनकर सफर कर रहे तीन तस्करों से 18.626 किलो गांजा बरामद

HighLights

  1. परिवार बनकर सफर कर रहे तीन तस्करों से 18.626 किलो गांजा बरामद
  2. अस्पताल से फरार आरोपित को दिनभर की घेराबंदी के बाद फिर पकड़ा गया
  3. गांजा, कार और मोबाइल समेत करीब 14 लाख रुपये की संपत्ति जब्त

नईदुनिया प्रतिनिधि, धमतरी। धमतरी पुलिस की सतर्क चेकिंग में अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी गिरोह का बड़ा राजफाश हुआ है। सिहावा पुलिस ने परिवार बनकर यात्रा कर रहे दो पुरुष, एक महिला और दो बच्चों के साथ सफर कर रहे तस्करों को पकड़कर उनके कब्जे से 18 किलो 626 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने गांजा, एक अमेज कार और तीन मोबाइल फोन सहित लगभग 14 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति जब्त की है।

मामले में गिरफ्तार एक आरोपित अस्पताल परिसर से पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने दिनभर की सघन घेराबंदी और तलाश के बाद पुनः गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के निर्देशन में जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सिहावा पुलिस को सूचना मिली थी कि ओडिशा के बोलांगीर और भवानीपटना क्षेत्र से गांजा लेकर एक सफेद रंग की अमेज कार क्रमांक एमएच-27-डीटी-0319 महाराष्ट्र की ओर जा रही है।


घेराबंदी कर वाहन को रोका

सूचना के आधार पर पुलिस ने ग्राम सांकरा फॉरेस्ट नाका के पास घेराबंदी कर वाहन को रोका और स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में तलाशी ली। जांच के दौरान वाहन की डिक्की में भूरे रंग के सेलो टेप से पैक 18 पैकेटों में कुल 18.626 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ।

पूछताछ में तस्करों ने बताया कि वे ओडिशा से गांजा खरीदकर महाराष्ट्र में बिक्री के लिए ले जा रहे थे। पुलिस ने प्रवीण रविन्द्र दुबे (34), सोनू प्रवीण खैरकार (29) और पलाश गजभिए (32) को गिरफ्तार कर थाना सिहावा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज किया।

चिकित्सीय परीक्षण के लिए नगरी अस्पताल ले जाने के दौरान पलाश गजभिए हथकड़ी ढीली कर अस्पताल परिसर से फरार हो गया था। घटना की सूचना मिलते ही जिलेभर में हाई अलर्ट जारी कर नाकाबंदी की गई और विशेष टीमों को तलाश में लगाया गया। लगातार खोजबीन, मुखबिर तंत्र की सक्रियता और प्रभावी घेराबंदी के बाद पुलिस ने फरार आरोपित को पुनः गिरफ्तार कर लिया।

तीनों आरोपितों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जा रहा है, जबकि अंतर्राज्यीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच जारी है।

छह सप्ताह में गांजा तस्करी के खिलाफ सात बड़ी कार्रवाई

धमतरी पुलिस के अनुसार पिछले छह सप्ताह में गांजा तस्करी के विरुद्ध सात बड़ी कार्रवाइयां की गई हैं। इनमें सांकरा चेक पोस्ट पर 127.090 किलो गांजा और 72.71 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति जब्त करना, डस्टर वाहन से 54.970 किलो गांजा और 33.53 लाख रुपये की संपत्ति जब्त करना, वाहन की डिक्की में छिपाकर ले जाए जा रहे 37.800 किलो गांजा और 18.90 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति बरामद करना शामिल है।

131 किलो गांजा और 69.61 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति जब्त

इसके अलावा कपड़े बेचने की आड़ में संचालित नेटवर्क से 131 किलो गांजा और 69.61 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति जब्त की गई। वहीं दिल्ली निवासी तस्कर से 7.724 किलो गांजा और 4.35 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति बरामद की गई थी।

7 जून को थाना मेचका पुलिस ने ओडिशा से गुजरात ले जाए जा रहे 44.480 किलो गांजा के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार कर 28.46 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति जब्त की थी।

2.60 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति जब्त

वहीं थाना अर्जुनी पुलिस ने जिले की पिछले चार वर्षों की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए 490.818 किलो गांजा, एक स्विफ्ट कार, एक पिकअप वाहन और मोबाइल फोन सहित लगभग 2.60 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति जब्त कर चार आरोपितों और एक विधि से संघर्षरत बालक को पकड़ा था।

यह भी पढ़ें- रायपुर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, हिस्ट्रीशीटर समेत 8 अरेस्ट, पांच थाना क्षेत्रों में दबिश देकर करोड़ों के नेटवर्क पर कसा शिकंजा