• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • धमतरी

डीएमएफ घोटाले को लेकर धमतरी के ठेकेदार के घर ईडी की दबिश, नौ घंटे से अधिक चली जांच

घंटों जांच के बाद जब ईडी के अधिकारी-कर्मचारियों की टीम ठेकेदार के घर से बाहर निकले, तो उनके हाथों में कई महत्वपूर्ण दस्तावेज थे, जिसे लेकर वे वाहन में...और पढ़ें

By Rammilan sahuEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Tue, 16 Jun 2026 08:24:02 PM (IST)Updated Date: Tue, 16 Jun 2026 08:26:53 PM (IST)
डीएमएफ घोटाले को लेकर धमतरी के ठेकेदार के घर ईडी की दबिश, नौ घंटे से अधिक चली जांच
धमतरी में ईडी का छापा।

HighLights

  1. टीम के अधिकारी कई अहम दस्तावेज लेकर रवाना।
  2. डीएमएफ घोटाले संबंधी जुड़ी है ईडी की है जांच।

नईदुनिया प्रतिनिधि, धमतरी। धमतरी निवासी एक ठेकेदार के घर ईडी की टीम सुबह से दबिश दी। सीआरपीएफ जवानों की सुरक्षा के बीच अधिकारियों की टीम घर में प्रवेश किया। ठेकेदार के घर लगातार नौ घंटे से अधिक समय तक जांच व उनके स्वजन से पूछताछ किए।

जांच के बाद शाम को कई अहम दस्तावेज लेकर टीम के अधिकारी-कर्मचारी रवाना हो गए। आरोप है कि यह जांच डीएमएफ घोटाले से जुड़ी हुई है। इस ठेकेदार के घर ईडी की जांच को लेकर शहरवासियों में तरह-तरह की चर्चाएं है।


ईडी के पांच से छह सदस्यीय अधिकारी-कर्मचारियों की टीम 16 जून की सुबह करीब सात बजे से दो वाहनों में सवार होकर धमतरी पहुंचे। यहां शहर के आमापारा निवासी ठेकेदार दीपेश गांधी के घर टीम सीआरपीएफ जवानों की सुरक्षा के बीच प्रवेश किया।

तत्पश्चात जवान घर के प्रवेश द्वार पर तैनात होकर बाहरी लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया। सुरक्षा के बीच ईडी के अधिकारी-कर्मचारी ठेकेदार के स्वजन से कई पूछताछ किए।

वहीं दस्तावेजों की जांच की। इस दौरान ठेकेदार दीपेश गांधी घर में मौजूद नहीं थे। लगातार नौ से अधिक घंटों तक अधिकारियों की टीम घर में जांच करते रहे। इस दौरान ईडी की छापेमारी की खबर पूरे शहर में फैल गया।

खबर पाकर ठेकेदार के कुछ लोग उनके घर पहुंचे तो तैनात जवान को देखकर वापस लौट गए। वहीं इस जांच को लेकर शहर में ठेकेदार से संबंधी कई चर्चाएं चौक-चौराहों पर होती रही।

घंटों जांच के बाद जब ईडी के अधिकारी-कर्मचारियों की टीम ठेकेदार के घर से बाहर निकले, तो उनके हाथों में कई महत्वपूर्ण दस्तावेज थे, जिसे लेकर वे वाहन में सवार होकर रवाना हो गए।

चर्चा व आरोप है कि ईडी की यह जांच टीम डीएमएफ घोटाले से जुड़ी बिंदुओं की जांच के लिए इस ठेकेदार के घर पहुंची थी। टीम के अधिकारी-कर्मचारियों ने जांच संबंधी जानकारी देने से बचते रहे।

उल्लेखनीय है कि ईडी व ईओडब्ल्यूडी के अधिकारी-कर्मचारी हाल ही में कुरूद में भी दबिश देकर जांच कार्रवाई की थी, जो भारतमाला परियोजना में मुआवजा के गड़बड़ी संबंधी जांच से जुड़ी हुई थी।