• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • धमतरी

धमतरी में सखी कैफे की रसोई में मिली गंदगी, खाद्य विभाग ने लिया कड़ा एक्शन, लाइसेंस निलंबित

छत्तीसगढ़ के धमतरी में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने अमानक खाद्य पदार्थों और स्वच्छता मानकों की जांच के लिए बड़ा अभियान चलाया है। इस दौरान श्री सखी ...और पढ़ें

By Rammilan sahuEdited By: Paritosh Dubey
Publish Date: Sun, 20 Sep 2026 06:47:53 PM (IST)Updated Date: Sun, 20 Sep 2026 06:50:50 PM (IST)
धमतरी में सखी कैफे की रसोई में मिली गंदगी, खाद्य विभाग ने लिया कड़ा एक्शन, लाइसेंस निलंबित
धमतरी में खाद्य विभाग की टीम जांच करती हुई। - विभाग

HighLights

  1. शहर के विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, डेयरियों और कैफे में औचक निरीक्षण
  2. अधिकारी बिना किसी पूर्व सूचना के रसोई और भंडारण कक्षों की जांच कर रहे
  3. खाद्य सुरक्षा एवं मानक विनियम अधिनियम के तहत सखी कैफे का लाइसेंस निलंबित

नईदुनिया प्रतिनिधि, धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने शहर के विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, डेयरियों और कैफे में औचक निरीक्षण अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में संयुक्त टीम ने शहर के प्रमुख प्रतिष्ठानों का जायजा लिया। इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से शहर के खाद्य कारोबारियों में हड़कंप मच गया है, क्योंकि अधिकारी बिना किसी पूर्व सूचना के सीधे रसोई और भंडारण कक्षों की पड़ताल कर रहे हैं।

निरीक्षण के दौरान टीम जब श्री सखी कैफे की रसोई में पहुंची, तो वहां खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता के नियमों की धज्जियां उड़ती हुई मिलीं। भोजन तैयार करने वाले क्षेत्र में भारी गंदगी और अस्वच्छता का माहौल देखकर अधिकारियों ने कड़ी नाराजगी जताई। खाद्य सुरक्षा एवं मानक विनियम अधिनियम के तहत तत्काल कार्रवाई करते हुए सखी कैफे का खाद्य लाइसेंस निलंबित कर दिया गया।


आवश्यक सुधार कार्य सुनिश्चित होने तक निलंबन

विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह निलंबन दो दिनों के लिए या फिर रसोईघर की पूरी तरह से सफाई और आवश्यक सुधार कार्य सुनिश्चित होने तक प्रभावी रहेगा। इस सख्त कदम से यह संदेश दे दिया गया है कि ग्राहकों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले प्रतिष्ठानों को बख्शा नहीं जाएगा।

पनीर के नमूने लैब में भेजे गए और सख्त हिदायत

कैफे के अलावा टीम ने श्री कृष्णा डेयरी और रुद्री रोड स्थित एक अन्य कैफे का भी निरीक्षण किया और वहां से पनीर के नमूने एकत्रित किए। इन सभी नमूनों को परीक्षण के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेज दिया गया है, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि कहीं प्रतिबंधित एनालॉग पनीर या मिलावटी उत्पादों का उपयोग तो नहीं हो रहा है।

सख्ती से पालन करें नियमों का

हाल ही में राज्य शासन के राजपत्र में डेयरी एनालॉग और गैर-दुग्ध उत्पादों पर रोक को लेकर अधिसूचना जारी की गई है। विभाग ने सभी होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी और ढाबा संचालकों को चेतावनी दी है कि वे नियमों का सख्ती से पालन करें। प्रयोगशाला रिपोर्ट आने के बाद यदि गड़बड़ी पाई जाती है, तो संबंधित कारोबारियों के खिलाफ और भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।