• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • धमतरी

बारिश के बीच गंगरेल बांध का बढ़ा जलस्तर, महानदी में 30 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया

धमतरी के गंगरेल बांध में लगातार पानी की आवक से जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। आगामी बारिश को देखते हुए महानदी किनारे गांवों में प्रशासन ने अलर्ट जारी किया...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Sat, 12 Sep 2026 12:54:43 PM (IST)Updated Date: Sat, 12 Sep 2026 12:54:43 PM (IST)
बारिश के बीच गंगरेल बांध का बढ़ा जलस्तर, महानदी में 30 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया
बांध में 96.66 प्रतिशत जलभराव, लगातार बढ़ रही आवक को देखते हुए प्रशासन सतर्क

HighLights

  1. महानदी की ओर 25 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया
  2. महानदी किनारे बसे गांवों में प्रशासन ने अलर्ट जारी किया
  3. मुरूमसिल्ली जलाशय 100 प्रतिशत भर चुका है

नईदुनिया प्रतिनिधि, धमतरी। गंगरेल बांध के जलग्रहण क्षेत्र में लगातार पानी की आवक बनी हुई है। जलस्तर बढ़ने के बीच बांध से बड़ी मात्रा में पानी छोड़ा जा रहा है। 11 सितंबर की रात 10 बजे की स्थिति में गंगरेल से कुल 30 हजार क्यूसेक पानी छोड़ने की जानकारी थी। इसमें एनआरबी से एमएमसी की ओर 5 हजार क्यूसेक और महानदी की ओर 25 हजार क्यूसेक पानी प्रवाहित किया जा रहा था। पानी की आवक बढ़ने पर निकासी की मात्रा और बढ़ाई जा सकती है।

96.66 प्रतिशत भर चुका है गंगरेल

रात 10 बजे गंगरेल बांध का जलस्तर 348.43 मीटर दर्ज किया गया। इस दौरान बांध में 35,058 क्यूसेक पानी की आवक हो रही थी, जबकि कुल 16,725 क्यूसेक पानी की निकासी दर्ज की गई। बांध अपनी कुल जलभराव क्षमता के मुकाबले 96.66 प्रतिशत भर चुका था।


वहीं, रात 8 बजे की स्थिति में मुरूमसिल्ली जलाशय 100 प्रतिशत, गंगरेल 96.17 प्रतिशत, दुधावा 91.80 प्रतिशत और सोढ़ुर जलाशय 72.82 प्रतिशत भरा हुआ था। इस दौरान गंगरेल में 23,214, मुरूमसिल्ली में 6,000, दुधावा में 3,225 और सोढ़ुर में 2,189 क्यूसेक पानी की आवक दर्ज हुई।

महानदी किनारे गांवों में अलर्ट

बांधों में बढ़ते जलस्तर और आगामी बारिश की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने महानदी के किनारे बसे गांवों में अलर्ट जारी किया है। लोगों से नदी, नाले और जलभराव वाले क्षेत्रों के पास नहीं जाने की अपील की गई है। साथ ही अनावश्यक रूप से नदी-नाले पार नहीं करने और जरूरत पड़ने पर चिन्हांकित ऊंचे स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है।

लगातार रखी जा रही निगरानी

प्रशासन बांधों के जलस्तर, पानी की आवक और निकासी पर लगातार नजर बनाए हुए है। संबंधित विभागों को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। इसका उद्देश्य बढ़ते जलप्रवाह की स्थिति में निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।