• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • धमतरी

दो पत्नियों को साथ रखने की जिद में हाईटेंशन टाॅवर पर चढ़ा किसान, धमतरी में 48 घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

पुलिस ने लाउडस्पीकर के जरिए युवक से लगातार बातचीत की और उसे सुरक्षित नीचे उतरने के लिए मनाने का प्रयास किया। इस दौरान नीचे खड़े ग्रामीण उसकी सलामती की...और पढ़ें

By Roshanlal SinhaEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Sat, 23 May 2026 08:21:48 PM (IST)Updated Date: Sat, 23 May 2026 08:25:25 PM (IST)
दो पत्नियों को साथ रखने की जिद में हाईटेंशन टाॅवर पर चढ़ा किसान, धमतरी में 48 घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा
धमतरी में हुआ हंगामा।

HighLights

  1. वीडियो न बनाने की शर्त पर उतरा नीचे।
  2. 48 घंटे बाद खत्म हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा
  3. नीचे आते ही प्रशासन ने राहत की सांस ली।

धमतरी। भखारा थाना क्षेत्र के ग्राम भेंडरा में पिछले दो दिनों से चल रहा हाई-वोल्टेज ड्रामा आखिरकार शनिवार को समाप्त हो गया। 50 फीट ऊंचे हाईटेंशन टावर पर चढ़े 32 वर्षीय किसान यादराम साहू को पुलिस और प्रशासन ने घंटों की मशक्कत के बाद सुरक्षित नीचे उतार लिया। युवक के नीचे आते ही प्रशासन और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

जानकारी के मुताबिक, यादराम साहू शनिवार सुबह अत्यधिक शराब के नशे में ट्रैक्टर से गांव के पास स्थित हाईटेंशन टावर तक पहुंचा और सीधे टावर की चोटी पर जा बैठा।

हजारों वोल्ट की चालू बिजली लाइनों के बीच युवक की हरकत से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। जांच और समझाइश के दौरान इस पूरे घटनाक्रम की वजह घरेलू विवाद सामने आई।


बताया गया कि युवक की दो पत्नियां हैं और दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। इसी पारिवारिक कलह से परेशान होकर युवक ने यह आत्मघाती कदम उठाया। उसकी जिद थी कि दोनों पत्नियां आपसी विवाद खत्म कर एक ही घर में उसके साथ रहें। ग्रामीणों ने बताया कि युवक इससे पहले शुक्रवार को भी टावर पर चढ़ गया था।

उस समय पुलिस ने काफी समझाइश देकर उसे नीचे उतार लिया था, लेकिन अगले ही दिन उसने फिर वही कदम दोहरा दिया। घटना की सूचना मिलते ही भखारा पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया।

पुलिस ने लाउडस्पीकर के जरिए युवक से लगातार बातचीत की और उसे सुरक्षित नीचे उतरने के लिए मनाने का प्रयास किया। इस दौरान नीचे खड़े ग्रामीण उसकी सलामती की दुआ करते रहे।

काफी देर चली बातचीत के बाद युवक ने नीचे उतरने के लिए एक अनोखी शर्त रख दी। उसने कहा कि वहां मौजूद कोई भी व्यक्ति उसका वीडियो नहीं बनाएगा।

पुलिस ने उसकी शर्त मानते हुए लोगों को वीडियो बनाने से रोका और भरोसा दिलाया। इसके बाद युवक धीरे-धीरे टावर से नीचे उतर आया। रेस्क्यू सफल होने के बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर काउंसलिंग शुरू कर दी है। वहीं, दो दिनों से तनाव और दहशत का माहौल झेल रहे भेंडरा गांव में अब स्थिति पूरी तरह सामान्य हो गई है।