• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • धमतरी

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 06, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फरसियां में मतांतरण कर चुके एक परिवार की हुई घर वापसी

मतांतरण कर चुके एक परिवार के सदस्यों को श्रीराम हिंदू संगठन के पदाधिकारी व सदस्यों ने समझाकर हिंदू समाज में घर वापसी कराई।

By Nai Dunia News NetworkEdited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Sun, 06 Mar 2022 11:41:00 PM (IST)Updated Date: Sun, 06 Mar 2022 11:41:00 PM (IST)
फरसियां में मतांतरण कर चुके एक परिवार की हुई घर वापसी

नगरी। मतांतरण कर चुके एक परिवार के सदस्यों को श्रीराम हिंदू संगठन के पदाधिकारी व सदस्यों ने समझाकर हिंदू समाज में घर वापसी कराई।

गायत्री मंदिर में मंत्रोच्चार के साथ परिवार के सभी सदस्यों पर गंगाजल छिड़काव, लाल गमछा देकर व हिंदू रीतिरिवाज के साथ हिंदू समाज में मिलाकर स्वागत किया गया।

श्रीराम हिंदू संगठन व ग्राम व्यवस्था समिति फरसियां के पदाधिकारी व कार्यकर्ता लगातार क्षेत्र में दूसरे संप्रदाय में मतांतरण कर चुके परिवारों को हिंदू समाज में घर वापसी कराने प्रयास कर रहे हैं। समझाने के बाद छह मार्च को एक परिवार वापस हिंदू समाज में शामिल हो गए।

परिवार के इन सदस्यों के घर वापसी के लिए श्रीराम हिंदू संगठन व ग्राम व्यवस्था समिति ने गांव के गायत्री मंदिर में एक कार्यक्रम आयोजित की। यहां पदाधिकारियों ने परिवार के सदस्यों का हिंदू रीति रिवाज से घर वापसी कराई।


प्रत्येक सदस्यों पर गंगाजल छिड़काव एवं लाल गमछा पहनाकर स्वागत किया। श्रीराम हिंदू संगठन फरसियां के अध्यक्ष शेषनारायण सिन्हा ने बताया कि मतांतरण के मामले को लेकर अब हिंदू संगठन सक्रिय हो गया है। मतांतरण कर चुके लोगों की घर वापसी कराने का प्रयास लगातार जारी है।

घर वापसी के दौरान ग्राम व्यवस्था समिति के अध्यक्ष खमन लाल साहू, उपसरपंच शिवदयाल साहू, चंद्रिका प्रसाद साहू, अमृतलाल साहू, प्रदीप साहू, लिलेश्वर पटेल, भीमसिंह गजेंद्र, रितेश पारख, शिवेंद्र साहू, रिखब पटेल, रूप साहू, वीरेंद्र सोनी, श्रीराम हिंदू संगठन के शेष नारायण सिन्हा, महेंद्र कुमार साहू ,राहुल सिन्हा, खगेस बकडाय, दीपांशु दीवान, राजेश सिन्हा, थानेश्वर साहू, हीराशंकर यादव, हुलेश साहू,चूड़ामणी सिन्हा समेत गायत्री परिवार के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

--

सांकरा के मानस सम्मेलन में सम्मिलित हुई विधायक डा. लक्ष्मी ध्रुव

सांकरा। हर साल की तरह इस साल भी मानस ग्राम सांकरा में नौ दिवसीय मानस महासम्मेलन का आयोजन हुआ। महासम्मेलन में क्षेत्र की विधायक डा. लक्ष्मी ध्रुव शामिल हुई।

इस अवसर ग्रामीणों ने विधायक का भव्य स्वागत किया।

कार्यक्रम स्थल पर सिहावा विधायक डा. लक्ष्मी ध्रुव ने मानस भवन के रसोई कक्ष में शेड निर्माण, दंतेश्वरी मंदिर तालाब का गहरीकरण एवं सुंदरीकरण, कोडमुरपारा एवं सतनामी पारा में रंगमंच निर्माण की मांग पर सभी निर्माण कार्यों के लिए घोषणा की।

ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक डा. लक्ष्मी ध्रुव ने कहा कि ग्रामीणों की यह पहल सराहनीय है। समय-समय पर गांव में धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम होना चाहिए, इससे गांव की एकता बना रहता है। इस अवसर पर सरपंच शशि ध्रुवय, सुलोचना साहू जनपद सदस्य, भुषण साहू अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी नगरी, रूद्र प्रताप नाग विधायक प्रतिनिधि,पारस साहू उप सरपंच ग्राम पंचायत सांकरा, नंदू भंडारी, अजीत वर्मा, राजेश नाथ गोसाई, नागेंद्र बोर्झा, महेश साहू,पूनम सिन्हा, कुमेश साहू, भूपेश बनपेला, गजेंद्र सोनबोईर, ओंकार साहू, लीलाधर साहू, लव कुमार साहू समेत ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

---