
Jaya Kishori: कुरुद के खेल मेला मैदान में आयोजित श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ कथा में शनिवार सात जनवरी को कथावाचिका जया किशोरी ने कहा कि सत्य हमेशा एक ही रहता है, जो कभी नहीं बदलता जबकि एक झूठ सौ नए झूठों को जन्म देता है। इसलिए सफलतम जीवन के लिए सत्यनिष्ठ होकर जीना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि ईश्वर ही है जो कभी नहीं बदलता इसलिए हमें बचपन से ईश्वर आराधना और शास्त्रों का अध्ययन करना चाहिए ताकि जीवन जीने का तरीका और जीवन प्रबंधन को सीख सकें।
खेल मेला मैदान में उन्होंने उपस्थित माता पिता से कहा कि अपने बच्चों को बचपन से ही आध्यत्म और धर्मग्रंथों से अवगत कराएं। भगवान शिव- पार्वती का उदाहरण देते हुए पति-पत्नी के संबंधों को लेकर उन्होंने कई रोचक बातें बताई। उन्होंने कहा कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो तो सामान्य बात है लेकिन यदि उन दोनों के बीच विवाद किसी तीसरे के कारण हो रहा हो तो इससे यह प्रतीत होता है कि दोनों के बीच कहीं ना कहीं आपस में प्रेम कम है। प्रेम की ताकत सबसे बड़ी ताकत होती है। निश्चल भाव से हमें प्रेम करना चाहिए। हमारे धर्म शास्त्रों में भी यह बात प्रमुखता से कही गई है। हमेशा सच्चाई के रास्ते पर चलें और किसी का दिल न दुखाएं। सुख, दुख और खुशी हमें अक्सर दूसरों के माध्यम से मिलता है इसलिए अपने आपको सहज रखना चाहिए। किसी बात को लेकर अधिक तनाव ना लें।
श्रीमद् भागवत गीता के पूर्व कुरुद में शोभायात्रा निकाली गई। नगर भ्रमण के दौरान जगह जगह पर श्रद्धालुओं द्वारा स्वागत पूजन वंदन किया गया। मुख्य आयोजक विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि ऐसे सुप्रसिद्ध कथावाचक साधु संत साध्वी ज्ञान मर्मज्ञ उस देश के सांस्कृतिक राजदूत होते है। जो अपनी राष्ट्र की संस्कृति से देश दुनिया को रूबरू कराते हैं। अजय चंद्राकर ने छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक विरासतों और गरिमामयी कालखंडों से जयकिशोरी को अवगत कराते हुए छत्तीसगढ़ में द्वापरयुग त्रेतायुग के घटनाक्रमों और पुराने नामो महाकंता, दक्षिण कोसल, ओर दंडकारण्य आदि बतलाते हुए छत्तीसगढ़ और कुरूद का रामजन्म से लेकर राम वनगमन का विवरण बताया।
संगीतमय भागवत गीता ज्ञान कथा श्रवण करने परिक्षित सुभाष अग्रवाल विजय केला ,दिनेश केला ,पंकज केला, नरेश केला, तोषण चंद्राकर प्रशांत चंद्राकर, ऋषि सोनी आरविंद चंद्राकर ,रविकांत चंद्राकर, नवल केला, भानु चंद्राकर शेखर चंद्राकर बिरसिंग साहू,कुलेश्वर चंद्राकर,अनिल चंद्राकर, जितेंद्र अग्रवाल, राजेश पवार, मोहन अग्रवाल, कृष्णकांत साहू, दीपक गांधी, नरेश अग्रवाल, शरद पंडा तेजराम सिन्हा कुलेशर सिन्हा त्रिलोकचंद जैन प्रभात बैस, प्रतिभा चंद्राकर, करुणा, कविता साहू भूमिका सिन्हा संगीता सेन यमुना कवर भारती पंचायन,चित्रलेखा जया भोई नेहा ममता चंद्राकर, दीप्ती चंद्राकर शिल्पा श्रीवास्तव सहित अन्य मौजूद थे।