• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • धमतरी

धमतरी में पांच डिसमिल से कम कृषि भूमि की रजिस्ट्री पर लगी रोक के खिलाफ बीन बजाकर प्रदर्शन

जमीन की रजिस्ट्री में बढ़ोत्तरी, पांच डिसमिल से कम कृषि भूमि की रजिस्ट्री पर रोक तथा अन्य निर्णयों के विरोध में गुरुवार को धमतरी में जमीन कारोबारी संघ...और पढ़ें

By Roshanlal SinhaEdited By: Akash Pandey
Publish Date: Fri, 05 Dec 2025 08:57:51 AM (IST)Updated Date: Fri, 05 Dec 2025 09:30:58 AM (IST)
धमतरी में पांच डिसमिल से कम कृषि भूमि की रजिस्ट्री पर लगी रोक के खिलाफ बीन बजाकर प्रदर्शन
जमीन रजिस्ट्री में बढ़ोतरी और नई रोक के खिलाफ विरोध

नई दुनिया प्रतिनिधि,धमतरी। जमीन की रजिस्ट्री में बढ़ोत्तरी, पांच डिसमिल से कम कृषि भूमि की रजिस्ट्री पर रोक तथा अन्य निर्णयों के विरोध में गुरुवार को धमतरी में जमीन कारोबारी संघर्ष समिति ने अनोखा प्रदर्शन किया। गांधी चौक में भैंस के सामने बीन बजाकर समिति के सदस्यों ने सरकार को जगाने का प्रतीकात्मक प्रयास किया, जिसने राहगीरों और स्थानीय लोगों का ध्यान खींचा।

ज्ञापन सौंपा

विरोध प्रदर्शन से एक दिन पहले समिति के प्रतिनिधियों ने वन विभाग के कार्यक्रम में पहुंचे वन एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप, सांसद रूपकुमारी चौधरी, विधायक ओंकार साहू और अंबिका मरकाम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने जमीन रजिस्ट्री से जुड़े हालिया निर्णयों को वापस लेने और व्यावहारिक व न्यायसंगत नीति लागू करने की मांग की।


प्रदर्शन के दौरान समिति के अध्यक्ष ऋतुराज पवार, सुनील लुनावत, दिलीप सुंदरानी, राकेश राखेचा, सत्तू मुंजवानी, गुड्डा साहेब, नरेश समनानी, तामेश साहू, राजू भालेकर सहित बड़ी संख्या में जमीन कारोबारी मौजूद थे। समिति का कहना है कि नए नियमों से सरकार को मिलने वाला राजस्व भी प्रभावित हो रहा है। आंदोलन शुरू होने के बाद जिले में केवल तीन जमीनों की ही रजिस्ट्री हो पाई है। सदस्यों ने चेतावनी दी कि मांगों पर सकारात्मक निर्णय होने तक विरोध जारी रहेगा।

इसे भी पढ़ें- CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे में तीन डिग्री तक गिरेगा तापमान, अब पड़ेगी कड़ाके की ठंड