• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • धमतरी

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

माओवादियों के मंसूबे फिर नाकाम, धमतरी में निष्क्रिय किया गया 10 किलो का टिफिन बम

CG News: धमतरी के माओवाद अतिसंवेदनशील क्षेत्र के ग्राम फरसियां-चंदनबाहरा सड़क मार्ग में 10 किलो का टिफिन बम मिला है, जिसे डीआरजी के बीडीएस टीम ने सुरक...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Sat, 11 Oct 2025 10:01:23 PM (IST)Updated Date: Sat, 11 Oct 2025 10:01:23 PM (IST)
माओवादियों के मंसूबे फिर नाकाम, धमतरी में निष्क्रिय किया गया 10 किलो का टिफिन बम
धमतरी में निष्क्रिय किया गया 10 किलो का टिफिन बम

HighLights

  1. पुलिस के जवानों ने माओवादियों के मंसूबों पर फेरा पानी
  2. फरसियां-चंदनबाहरा मार्ग में मिला 10 किलो टिफिन बम
  3. डीआरजी के बीडीएस टीम ने सुरक्षित तरीके से किया निष्क्रिय

नईदुनिया प्रतिनिधि, धमतरी। माओवाद अतिसंवेदनशील क्षेत्र के ग्राम फरसियां-चंदनबाहरा सड़क मार्ग में 10 किलो का टिफिन बम मिला है, जिसे डीआरजी के बीडीएस टीम ने सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय किया। पुलिस जवानों ने ऐसा करके माओवादियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया है।

बस्तर में फोर्स के दबाव के बाद धमतरी जिले के नगरी ब्लाक अंतर्गत माओवादी संवेदनशील व अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में भी लंबे समय से माओवादियों की चहलकदमी लगभग थम सी गई है। क्षेत्रवासियों के अंदर से माओवादी दहशत भी लगभग खत्म होने के कगार पर है। इस बीच डीआरजी जवानों को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना नगरी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम फरसिया से चंदनबाहरा मार्ग पर नक्सलियों द्वारा आईईडी लगाने की जानकारी मिली थी।


वहीं आसपास के जंगल क्षेत्रों में नक्सलियों की गतिविधियों की भी सूचना प्राप्त हुई। इस पर एएसपी शैलेन्द्र पांडेय के निर्देशन में डीआरजी नगरी एवं बीडीएस टीम की संयुक्त पुलिस बल 11 अक्टूबर को माओवादी विरोधी अभियान, सर्चिंग एवं एरिया डॉमिनेशन के लिए रवाना किया गया था।

इस दौरान सर्चिंग के दौरान चंदनबाहरा आवागमन मार्ग में पुलिस दल को 10 किलो वजन का कमांड-टिपिन आईईडी संदिग्ध अवस्था में प्राप्त हुआ। जिसे डीआरजी टीम की सुरक्षा में एवं बीडीएस टीम की सतर्कता व तकनीकी दक्षता से सुरक्षित रूप से निष्क्रिय कर नष्ट किया गया। इस कार्रवाई से एक बड़ी माओवादी साजिश विफल हुई तथा पुलिस बल द्वारा त्वरित और साहसिक कार्रवाई कर क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा की स्थिति बनाए रखने में सफलता प्राप्त की गई है।

क्षेत्रवासियों के लिए खतरा

नगरी ब्लाक के माओवाद संवेदनशील व अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में माओवादी फिर से सक्रिय होने लगा है, जो क्षेत्रवासियों के लिए खतरा है। कहीं क्षेत्र में फिर से माओवादी दहशत न हो, जो पुलिस जवानों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है।