• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • धमतरी

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dhamtari road accident: सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत, पिता गंभीर घायल, शादी समारोह से लौट रहा था परिवार

दुर्ग से धमतरी जा रहा एक कार अनियंत्रित होकर पुल से जा टकराया। कार में एक परिवार के 3 लोग सवार थे, जो किसी शादी समारोह से लौट रहे थे। हादसे में कार मे...और पढ़ें

By Roman TiwariEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Thu, 05 Jun 2025 03:50:29 PM (IST)Updated Date: Thu, 05 Jun 2025 03:50:29 PM (IST)
Dhamtari road accident: सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत, पिता गंभीर घायल, शादी समारोह से लौट रहा था परिवार
शादी समारोह से लौट रहे परिवार का कार एक्सीडेंट (प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. शादी समारोह से लौट रहे परिवार का कार एक्सीडेंट
  2. मां और बेटे की मौके पर मौत, पिता गंभीर रूप घायल
  3. रात के समय अनियंत्रित होकर पुल से जा टकराई कार

नईदुनिया प्रतिनिधि, धमतरी: दुर्ग में आयोजित शादी समारोह से रात में लौट रहा परिवार सड़क हादसे का शिकार हो गया। इस भयानक हादसे में कार में शवार बेटे और उसकी मां की मौत हो। सड़क पर चलने के दौरान कार अनियंत्रित होकर पुल से जा टकराई। दुर्घटना में पिता गंभीर रूप से घायल हो गए बेहतर उपचार के लिए उन्हें रायपुर रेफर किया गया है। दुर्घटना के दौरान कार का एयरबेग खुला, लेकिन सवार नहीं बच पाए। इस हादसे की खबर शादी वाले घर व गांव तक पहुंची तो दोनों जगहों पर मातम छा गया। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार किया गया।

यह भी पढ़ें: Raipur News: एक युवक से परेशान होकर छठी मंजिल से कूदी युवती, जांच में जूटी पुलिस

एएसपी मणीशंकर चंद्रा के अनुसार सिहावा थाना क्षेत्र के ग्राम बेलरगांव निवासी त्रिलोक देवांगन, पिता जयकांत देवांगन और माता प्रमा बाई देवांगन एक ही कार से तीन जून को शादी समारोह में शामिल होने के लिए दुर्ग गए थे। शादी कार्यक्रम निपटाने के बाद मंगलवार की रात गट्टाससिल्ली मार्ग से वापस लौट रहे थे, तभी रात्रि करीब 11 बजे घोरागांव और टांगापानी के बीच कार अनियंत्रित होकर पुल से टकरा गई।


यह भी पढ़ें: Bhilai Fraud: धोखे से Face ID बना कर ग्राहक के नाम पर लिया लाखों का लोन, फाइनेंस एजेंट खिलाफ FIR दर्ज

हादसे तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां मां-बेटे को मृत घोषित कर दिया गया। साथ ही बताया कि पिता को गंभीर हालत में बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया है। दुर्घटना में कार के सामने का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।

दुर्घटना का कारण स्पष्ट नहीं

सिहावा थाना प्रभारी ने बताया कि बेलरगांव के देवांगन परिवार शादी कार्यक्रम से लौट रहे थे, तभी दुर्घटना हुई है। आशंका है कि चालक को झपकी आई होगी और गाड़ी पुलिया से टकराने के बाद घूमकर वापस रोड पर आ गई। भारत माला प्रोजेक्ट में लगे कर्मचारी उधर से गुजर रहे थे। कर्मचारी दोनों को नगरी अस्पताल ले गए और थाने में इसकी सूचना दी। घायल का उपचार रायपुर में जारी है।