• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • धमतरी

धमतरी नगर निगम में वेतन अटका, दीपावली से पहले 450 कर्मचारियों को नहीं मिली अक्टूबर की सैलरी

धमतरी नगर निगम के 450 नियमित और प्लेसमेंट कर्मचारियों को अक्टूबर माह का वेतन नहीं मिला है।

By Roshanlal SinhaEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Sat, 07 Nov 2026 01:55:35 PM (IST)Updated Date: Sat, 07 Nov 2026 01:55:35 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
धमतरी नगर निगम में वेतन अटका, दीपावली से पहले 450 कर्मचारियों को नहीं मिली अक्टूबर की सैलरी
धमतरी नगर निगम के पास दो करोड़ से ज्यादा राशि फिर भी वेतन नहीं (AI Generated Image)

HighLights

  1. दीपावली से पहले नहीं मिला वेतन
  2. 450 कर्मचारियों को परेशानी
  3. निगम के पास 2.14 करोड़ मौजूद

नईदुनिया प्रतिनिधि, धमतरी : दीपावली का त्योहार नजदीक है, लेकिन नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारियों के घरों में त्योहार की खुशियां फीकी पड़ने की आशंका है। नगर निगम में कार्यरत नियमित और प्लेसमेंट कर्मचारियों को अक्टूबर माह का वेतन अब तक नहीं मिला है। कर्मचारियों का कहना है कि निगम के पास पर्याप्त राशि उपलब्ध होने के बावजूद वेतन भुगतान नहीं किया जा रहा है।

निकायों को स्वीकृति मिली, धमतरी में भुगतान नहीं

जानकारी के अनुसार नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में कार्यरत अधिकारी-कर्मचारियों के अक्टूबर माह (पेड इन नवंबर 2026) के वेतन भुगतान की स्वीकृति प्रदान की है। इसके बावजूद धमतरी नगर निगम के कर्मचारियों को वेतन का इंतजार करना पड़ रहा है।


निगम के पास राजस्व वसूली से प्राप्त 17.50 लाख रुपये और अन्य मदों को मिलाकर लगभग दो करोड़ 14 लाख रुपये की राशि उपलब्ध है। कर्मचारियों का कहना है कि उपलब्ध राशि से अक्टूबर माह का वेतन भुगतान किया जा सकता है।

दीपावली से दो दिन पहले कर्मचारियों में नाराजगी

दीपावली में अब महज दो दिन शेष हैं। ऐसे में समय पर वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियों के सामने त्योहार की खरीदारी और घरेलू खर्चों को लेकर परेशानी खड़ी हो गई है। नवयुक्त अधिकारी-कर्मचारी कल्याण संघ के अध्यक्ष मंगलू निर्मलकर ने बताया कि उनके खाते में दो माह की पीएफ राशि जमा की गई है, लेकिन वेतन अब तक नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि वेतन भुगतान की मांग को लेकर शाम को महापौर और निगम आयुक्त से मुलाकात कर दीपावली से पहले सभी अधिकारी-कर्मचारियों को वेतन देने की मांग करेंगे।

200 नियमित और 250 प्लेसमेंट कर्मचारी प्रभावित

गौरतलब है कि धमतरी नगर निगम में लगभग 200 नियमित और 250 प्लेसमेंट कर्मचारी कार्यरत हैं। इन्हीं कर्मचारियों के माध्यम से निगम के विभिन्न प्रशासनिक और मैदानी कार्य संचालित होते हैं। इसके अलावा निगम पार्षदों और एल्डरमैन को भी सितंबर माह तक का ही मानदेय भुगतान किए जाने की जानकारी सामने आई है। कर्मचारियों का कहना है कि नियमित रूप से वेतन नहीं मिलने के कारण उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई कर्मचारी समय पर सामान की किस्त और अन्य देनदारियां जमा नहीं कर पाते, जिससे उन्हें अतिरिक्त ब्याज भी चुकाना पड़ता है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।