• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • धमतरी

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CG News: पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में पहुंचे विष्णुदेव साय ने बोले, शिवपुराण की ऊर्जा से श्रद्धालु अपने क्षेत्रों में रोकें मतांतरण

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि प्रदेश में मतांतरण का काम चल रहा है। यहां से कथा सुनकर उर्जा लेकर जाएं और अपने-अपने क...और पढ़ें

By Neeraj PandeyEdited By: Neeraj Pandey
Publish Date: Tue, 21 May 2024 08:17:53 PM (IST)Updated Date: Tue, 21 May 2024 08:17:53 PM (IST)
CG News: पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में पहुंचे विष्णुदेव साय ने बोले, शिवपुराण की ऊर्जा से श्रद्धालु अपने क्षेत्रों में रोकें मतांतरण
शिव कथा की ऊर्जा से श्रद्धालु अपने-अपने क्षेत्रों में रोकें मतांतरण : विष्णुदेव साय

HighLights

  1. शिव कथा की ऊर्जा से श्रद्धालु अपने-अपने क्षेत्रों में रोकें मतांतरण : विष्णुदेव साय
  2. कुरूद में गौरीशंकर शिव महापुराण सुनने पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  3. सीएम बोले-देश के अंदर मतांतरण रोकने हम सब हिंदू भाई-बहनों का दायित्व

नईदुनिया प्रतिनिधि, धमतरी : कुरूद में गौरीशंकर शिव महापुराण आयोजित किया गया है। जहां कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा कथा कर रहे हैं। 21 मई को प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व उनकी पत्नी कौशल्या देवी साय भी कथा सुनने पहुंचे। मुख्यमंत्री साय ने पंडित प्रदीप मिश्रा से आशीर्वाद लेने के बाद श्रद्धालुओं से मतांतरण रोकने के लिए अपील की।

साय ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ का सौभाग्य है कि माता कौशल्या की धरती में इतना बड़ा शिव पुराण कथा का आयोजन हो रहा है और यहां कथा सुनाने पंडित प्रदीप मिश्रा पहुंचे हैं। वैसे तो छत्तीसगढ़ माता कौशिल्या की धरती है और ऋषि मुनियों का धाम है। भगवान राम अपने 14 साल के वनवास काल का अधिकांश समय हमारे छत्तीसगढ़ के दंडकारण्य क्षेत्र में बिताए। यही छत्तीसगढ़ है, जहां पर शिवरीनारायण है, जहां पर सबरी माता का धाम है, जहां पर भगवान झूठे बेर खाए थे।


मतांतरण रोकने की अपील

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि प्रदेश में मतांतरण का काम चल रहा है। यहां से कथा सुनकर उर्जा लेकर जाएं और अपने-अपने क्षेत्रों में मतांतरण को रोक पाए। गौ हत्या को रोकें। इस तरह से कथा सुनने का सार्थकता और बढ़ जाएगी। असामाजिक तत्वों के लोग हमारे सनातन को कमजोर करने के लिए जुटे हुए है। जहां पर थोड़ी अज्ञानता है, अशिक्षा है, थोड़ी गरीबी है, ऐसे जगहों को देखकर वहां मतांतरण का काम करते हैं।

उन्हें अफसोस होता है कि पहले ट्राइबल के लोग उनके पास भूखमरी होती थी थी। पेट के कारण मतांतरण करते थे, लेकिन आज शिक्षित है। संपन्न है, ऐसे समझ में भी मतांतरण का काम जोरों पर चल रहा है। देश के अंदर मतांतरण रोकने हम सब हिंदू भाई-बहनों का दायित्व है इसलिए सभी प्रयास करें कि अपने आसपास में मतांतरण न हो। हिंदू भाईयों से लगातार संपर्क करें, तो मतांतरण रूकेगा। इस दौरान उनके साथ कुरूद विधायक अजय चंद्राकर समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

naidunia_image

छत्तीसगढ़ में भोले बाबा

छत्तीसगढ़ में भोले बाबा अलग-अलग जगह में अलग-अलग नाम से विराजित है। राजिम में कुलेश्वर महादेव है। वनवास काल में भगवान राम और माता सीता महानदी और पैरी नदी का जो संगम है, वहां पर महादेव की स्थापना करके भगवान शिव की पूजा करके दंडकारण्य में प्रवेश किए थे। कहीं पर भोरमदेव, कहीं पर रूद्रेश्वर तो कहीं पर पातालेश्वर के नाम से भगवान शिव छत्तीसगढ़ में विराजे हैं। छत्तीसगढ़ के अंदर में अध्यात्म का विकास हो रहा है। लोगों में धर्म और प्रगाढ़ हो रहा है।