• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • धमतरी

छत्तीसगढ के बिजली उपभोक्ता ध्यान दें: दस हजार से ज्यादा का बिल बकाया रहा तो कटेगा कनेक्शन

छत्तीसगढ़ के धमतरी में सरकारी कनेक्शनों पर कार्रवाई के बाद अब दस हजार रुपये से अधिक के बकायेदार दो सौ घरेलू उपभोक्ताओं पर ऑनलाइन बिजली काटने की तैयारी...और पढ़ें

By Harendra Kumar MagendraEdited By: Paritosh Dubey
Publish Date: Tue, 15 Sep 2026 10:13:56 PM (IST)Updated Date: Tue, 15 Sep 2026 10:15:24 PM (IST)
छत्तीसगढ के बिजली उपभोक्ता ध्यान दें: दस हजार से ज्यादा का बिल बकाया रहा तो कटेगा कनेक्शन
बठेना स्थित पावर हाउस में बिजली बिल जमा करने के लिए कतार में खड़े उपभोक्ता।•नईदुनिया

HighLights

  1. दस हजार से अधिक बकाया वाले दो सौ घर
  2. लोक निर्माण विभाग और एफसीआई के कनेक्शन बंद
  3. पंजीकृत मोबाइल पर तीन दिन तक भेजे जाएंगे संदेश

नईदुनिया प्रतिनिधि, धमतरी। शासकीय कनेक्शनों पर आनलाइन बिजली कटौती के बाद अब 10 हजार रुपये से अधिक बकाया वाले 200 घरेलू उपभोक्ताओं पर कार्रवाई की तैयारी है। इन उपभोक्ताओं पर कुल 23 लाख 55 हजार रुपये का बिल बाकी है। इनकी सूची राज्य कार्यालय भेज दी गई है। भुगतान नहीं होने पर आनलाइन कनेक्शन काटने की कार्रवाई होगी।

बिजली विभाग ने बकाया वसूली के लिए तैयार सूची राज्य कार्यालय भेजी है। इन 200 उपभोक्ताओं का दो महीने से अधिक समय से बिजली बिल बकाया है। प्रत्येक उपभोक्ता पर 10 हजार रुपये से अधिक की राशि बाकी है। अब संबंधित उपभोक्ताओं के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर तीन दिन तक बकाया बिल जमा करने के संदेश भेजे जाएंगे। इसके बाद भी राशि जमा नहीं होने पर चौथे दिन राज्य स्तर से कनेक्शन आनलाइन काट दिया जाएगा। भुगतान के बाद नियमानुसार बिजली आपूर्ति बहाल की जाएगी।


बकाया वसूली में आनलाइन-आफलाइन दोनों व्यवस्था

बकाया बिजली बिल की वसूली के लिए विभाग आनलाइन और आफलाइन दोनों तरीके से कार्रवाई कर रहा है। स्मार्ट मीटर वाले कनेक्शनों की बिजली राज्य स्तर से आनलाइन काटी जा रही है। वहीं जिन उपभोक्ताओं के यहां अभी स्मार्ट मीटर नहीं लगे हैं, उनके बकाया होने पर विभाग की टीम संबंधित स्थान पर पहुंचकर मौके पर बिजली लाइन काट रही है।

लोक निर्माण विभाग और एफसीआई के कनेक्शन अब भी बंद

लोक निर्माण विभाग और एफसीआई के कनेक्शन अब भी बंद हैं। शासकीय कनेक्शनों पर हुई कार्रवाई के बाद 11 सितंबर के नईदुनिया अंक में बिजली कटने के तीन दिन में ही 5.83 लाख जमा शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया गया था। इसके बाद कुछ विभागों ने बकाया भुगतान के लिए पत्र दिया, लेकिन पीडब्ल्यूडी और एफसीआई की बिजली अभी बहाल नहीं हुई है।

शासकीय कार्यालयों पर भी जारी रहेगी कार्रवाई

सहायक यंत्री भारत लाल सिन्हा ने बताया कि शासन के आदेश के अनुसार बकाया वाले शासकीय कनेक्शनों पर आनलाइन कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। जिन विभागों ने जल्द भुगतान करने के संबंध में बिजली विभाग को पत्र दिया है, उनके कनेक्शन पत्र के आधार पर जोड़ दिए गए हैं। बकाया जमा नहीं करने वाले विभागों की बिजली आपूर्ति बंद रखी जाएगी।