• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • धमतरी

तय मात्रा से ज्यादा मिला प्रोपाइल गैलेट, अब बस्तर के बाद धमतरी में भी इस मेयोनीज पर लगाई गई रोक

बस्तर में जांच के दौरान वीबा ब्रांड की अंडारहित मेयोनीज असुरक्षित पाई गई है, जिसके बाद धमतरी जिले में भी इसके विक्रय, वितरण और भंडारण पर तत्काल प्रभाव...और पढ़ें

By Rammilan sahuEdited By: Paritosh Dubey
Publish Date: Sat, 19 Sep 2026 06:29:48 PM (IST)Updated Date: Sat, 19 Sep 2026 06:36:35 PM (IST)
तय मात्रा से ज्यादा मिला प्रोपाइल गैलेट, अब बस्तर के बाद धमतरी में भी इस मेयोनीज पर लगाई गई रोक
मेयोनीज का पैकेट, जिस पर धमतरी जिले में खाद्य विभाग ने बिक्री पर रोक लगाई है।- विभाग

HighLights

  1. वीबा ब्रांड की मेयोनीज पर खाद्य विभाग ने लगाई रोक
  2. जांच में निर्धारित सीमा से अधिक मिला रसायन
  3. दुकानदारों को उत्पाद सुरक्षित अलग रखने के निर्देश

नईदुनिया प्रतिनिधि, धमतरी। बस्तर जिले में खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा गुणवत्ता जांच के लिए लिए गए वीबा ब्रांड की अंडारहित मेयोनीज के नमूने में प्रोपाइल गैलेट निर्धारित सीमा से अधिक मिला है। कैली लैब भोपाल की जांच रिपोर्ट में इसे असुरक्षित घोषित किए जाने के बाद धमतरी जिले में भी इसी बैच की मेयोनीज के विक्रय, वितरण और भंडारण पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। यह मेयोनीज चाइनीज पकोड़े, मोमोज सहित अन्य खाद्य पदार्थों के साथ चटनी या सास के रूप में उपयोग की जाती है।

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग धमतरी के अभिहित अधिकारी सर्वेश कुमार यादव ने बताया कि बस्तर जिले के खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने वीबा ब्रांड की मेयोनीज का नमूना संकलित कर जांच के लिए भेजा था। प्रयोगशाला की रिपोर्ट मिलने के बाद संबंधित उत्पाद के संबंध में कार्रवाई की गई है।


सोमवार को भी होगा निरीक्षण

उन्होंने बताया कि सोमवार को धमतरी शहर के स्ट्रीट फूड स्टालों का निरीक्षण किया जाएगा। इस दौरान संबंधित बैच की मेयोनीज का उपयोग करते पाए जाने वाले दुकानदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

दुकानदारों को अलग रखने के निर्देश

खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने जिले के सभी खाद्य कारोबारकर्ताओं को संबंधित उत्पाद को अपने परिसर में अन्य खाद्य पदार्थों से अलग स्थान पर रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही खाद्य सुरक्षा और मानक विनियम 2017 के तहत इसे आपूर्तिकर्ता को वापस भेजने के लिए कहा गया है।

प्रतिबंधित उत्पाद का ये है विवरण

कार्रवाई वाला उत्पाद वीबा ब्रांड की अंडारहित मेयोनीज है। इसका बैच नंबर के-182, निर्माण तिथि 18 अप्रैल 2026 और उपयोग की अंतिम तिथि 17 जनवरी 2027 है। इसका निर्माण वीआरबी कंज्यूमर प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड रीको इंडस्ट्रियल एरिया गुर्जर केशवाना कोटपूतली राजस्थान द्वारा किया गया है। खाद्य अनुज्ञप्ति संख्या 10018013001531 है।

फास्ट फूड में मेयोनीज की मांग बढ़ी

मेयोनीज आजकल फास्ट फूड के साथ परोसी जाने वाली प्रमुख चटनी या सास में शामिल है। शहर में मोमोज, चाइनीज पकोड़े, बर्गर, सैंडविच, रोल और फ्रेंच फ्राइज जैसे खाद्य पदार्थों के साथ इसकी मांग बढ़ी है। अंडारहित मेयोनीज में अंडे की जगह अन्य सामग्री का उपयोग किया जाता है। इसकी मलाईदार बनावट और स्वाद के कारण इसे फास्ट फूड के साथ पसंद किया जाता है। पैक्ड मेयोनीज को लंबे समय तक सुरक्षित रखने और गुणवत्ता बनाए रखने के लिए खाद्य योजकों का भी उपयोग किया जाता है।

क्या है प्रोपाइल गैलेट

प्रोपाइल गैलेट खाद्य पदार्थों में वसा और तेल के आक्सीकरण को रोकने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला एंटीआक्सीडेंट है। खाद्य पदार्थों में इसके उपयोग की मात्रा निर्धारित मानकों के अनुरूप होना आवश्यक है। इस मामले में प्रयोगशाला जांच में तय सीमा से अधिक मात्रा पाए जाने के कारण संबंधित उत्पाद पर कार्रवाई की गई है।