• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • धमतरी

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आधी रात घर से निकाल कर सुबह तक पीटा, धान चोरी के शक में युवक की हत्या

धमतरी के ग्राम सिरसिदा में 19 वर्षीय युवक कार्तिक पटेल को धान चोरी के आरोप में गांव के 10-12 लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। उसे रात को घर से उठाकर चा...और पढ़ें

By Neeraj PandeyEdited By: Neeraj Pandey
Publish Date: Mon, 23 Dec 2024 09:32:38 PM (IST)Updated Date: Mon, 23 Dec 2024 09:32:38 PM (IST)
आधी रात घर से निकाल कर सुबह तक पीटा, धान चोरी के शक में युवक की हत्या
धान चोरी के आरोप में युवक की हत्या।

HighLights

  1. युवक को चोरी के आरोप में पीट-पीटकर मारा गया
  2. ग्रामीणों ने रात में चार घंटे तक युवक की पिटाई की
  3. इकलौता बेटा था कार्तिक, 12 आरोपित गिरफ्तार

नईदुनिया प्रतिनिधि, धमतरी। तीन कट्टा धान चोरी के आरोप में एक युवक को आधी रात घर से उठाकर 10 से 12 महिलाओं व ग्रामीणों ने घसीटकर ले गया। चार घंटे तक युवक की लाठी-डंडे जमकर पिटाई किया। नाजुक हालत में युवक को उनके घर छोड़कर आरोपित भाग निकले। इलाज के लिए स्वजन युवक को अस्पताल पहुंचाया, तो डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

युवक को घसीटते हुए निकाला

इस घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया है। पुलिस आरोपितों को ढूंढने गांव पहुंच गई है। जानकारी के अनुसार कुरूद थाना के ग्राम सिरसिदा निवासी 19 वर्षीय कार्तिक पटेल को धान चोरी के आरोप में गांव के करीब 10 से अधिक लोग 22 दिसंबर की रात दो बजे उनके घर में घुसकर उन्हें उठा ले गया। ग्रामीणों ने युवक को घसीटते हुए गांव के आदिवासी पारा ले गया।


चार घंटे तक पिटाई

यहां युवक को घेरकर ग्रामीणों ने लाठी-डंडे से सुबह छह बजे तक करीब चार घंटे तक पिटाई की। इस बीच गंभीर रूप से घायल युवक उन्हें अस्पताल ले जाने की गुहार लगाते रहे। जब युवक की नाजुक स्थिति बनी, तो ग्रामीणों ने उन्हें गंभीर हालत में उसके घर के पास छोड़कर चले गए।

naidunia_image

सुबह अस्पताल लाए परिजन

जैसे-तैसे स्वजन 23 दिसंबर की सुबह सात बजे कुरूद के शासकीय अस्पताल लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल धमतरी रिफर किया गया। यहां डाक्टरों ने जांच के बाद कार्तिक पटेल को मृत घोषित कर दिया।

युवक के पिता ने लगाया मारपीट का आरोप

युवक के पिता तुलसी राम पटेल ने आरोप लगाते हुए बताया कि भीखम साहू के खलिहान से धान की चोरी ग्राम दहदहा के कुछ युवकों ने की थी। इसमें उनके पुत्र कार्तिक पर उन युवकों ने सहयोग करने का आरोप लगाया था। इसके बाद रात में दो बजे तीन महिलाएं घर में घुसी और लड़के को खींचते बाहर ले गए।

घर के बाहर पुरूष लाठी-डंडा लेकर खड़े थे। इन्होंने रोकने की कोशिश की, तो उन्हें धक्का देकर युवक को घसीटते हुए आदिवासी पारा ले गए। जहां युवक की सुबह तक जमकर पिटाई की गई। गांव के कोटवार खेलन देवदास बेटे को बचाने गए तो उन्हें भी डरा धमका कर भेज दिया गया।

इन्होंने गांव के भीखम साहू, उनकी पत्नी, नोहर साहू और पत्नी, प्रेमू साहू और पत्नी, किशन साहू, बुद्धेश्वर साहू, वीरेंद्र साहू सहित अन्य लोगों पर चार घंटे तक लगातार लाठी-डंडे से पीटने का आरोप लगाया है। आरोपितों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग मृतक के पिता व स्वजनों ने पुलिस प्रशासन से की है।

घर का था इकलौता चिराग

मृतक कार्तिक पटेल अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उनकी मौत से इनकी मां विद्या पटेल, पिता तुलसी राम पटेल और अन्य स्वजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। स्वजनों ने बताया कि पिछले साल कार्तिक कक्षा 12वीं की पढ़ाई करके छोड़ा था और गांव में खेती-किसानी समेत स्वजनों के साथ काम में हाथ बटा रहा था। मृतक की सिर्फ एक बहन है।

12 आरोपित गिरफ्तार

एएसपी मणीशंकर चंद्रा ने बताया कि कुरूद थाना के ग्राम सिरसिदा निवासी कार्तिक पटेल की हत्या के मामले में पुलिस ने 12 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के साथ इस मामले में माब लिंचिंग भी जोड़ा गया है।