• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग

दुर्ग में साइबर ठगी के लिए म्यूल अकाउंट का उपयोग करने वाले 10 गिरफ्तार

जांच में पाया गया कि इन खातों का उपयोग देश के विभिन्न स्थानों से साइबर ठगी की राशि को प्राप्त करने हेतु किया जा रहा था, जिसमें कुल लगभग 86 लाख 33 हजार 247 रुपये का अवैध लेन-देन पाया गया।

By Mahendra Kumar SahuEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Mon, 30 Mar 2026 10:35:09 PM (IST)Updated Date: Mon, 30 Mar 2026 10:36:05 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
दुर्ग में साइबर ठगी के लिए म्यूल अकाउंट का उपयोग करने वाले 10 गिरफ्तार
साइबर अपराध।

HighLights

  1. राज्यों से प्राप्त लगभग 86 लाख 33 हजार 247 रुपये की अवैध राशि खातों में ट्रांसफर।
  2. साइबर ठगी की राशि को प्राप्त करने के उक्त म्यूल खातों का उपयोग किया जा रहा था।
  3. जांच में खाताधारकों की पहचान कर 10 आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

नईदुनिया प्रतिनिधि,दुर्ग। साइबर ठगी के लिए म्यूल अकाउंट का उपयोग करने के मामले में पुलिस ने 10 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। वहीं पुलिस के मुताबिक उक्त आरोपितों द्वारा साइबर ठगी की राशि को प्राप्त करने के उक्त म्यूल खातों का उपयोग किया जा रहा था।

भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अधीन संचालित भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र के समन्वय पोर्टल के माध्यम से प्राप्त जानकारी के आधार पर थाना मोहन नगर क्षेत्र अंतर्गत कर्नाटक बैंक शाखा स्टेशन रोड, दुर्ग में संचालित कुल 111 बैंक खातों का पुलिस द्वारा विश्लेषण किया गया।


जांच में पाया गया कि इन खातों का उपयोग देश के विभिन्न स्थानों से साइबर ठगी की राशि को प्राप्त करने हेतु किया जा रहा था, जिसमें कुल लगभग 86 लाख 33 हजार 247 रुपये का अवैध लेन-देन पाया गया।

प्रकरण में पुलिस द्वारा धारा 317(2), 317(4), 318(4), 61(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। जांच के दौरान खाताधारकों की पहचान कर 10 आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिनके विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर उन्हें गिरफ्तार किया गया।

जिन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है उसमें मधु साहू(45),ज्योति गौतम(28),फरहद खान(56),भूपेश गोहिल(51),अजय कुमार उर्फ मोनू(29),मसीर आलम(27),नवीन भागवत(24),भूपेंद्र कुमार टंडन(36),संतोष बिसाई(28) और हीरा सिंह(55) शामिल है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से संबंधित बैंक खातों के दस्तावेज,मोबाइल फोन एवं अन्य इलेक्ट्रानिक साक्ष्य की जब्ती बनाई है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।