• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 09, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

धान खरीदी के लिए 23 सौ गठान नए बारदाने मिले, सात लाख बारदाने राशन दुकानों से जुटाई

जिले में एक दिसंबर से शुरू होने वाली समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारी में प्रशासन जुट गया है। खरीदी के लिए केंद्रों में बारदानों की आपूर्ति शुरू कर...और पढ़ें

By Nai Dunia News NetworkEdited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Tue, 09 Nov 2021 12:04:56 AM (IST)Updated Date: Tue, 09 Nov 2021 12:04:56 AM (IST)
धान खरीदी के लिए 23 सौ गठान नए बारदाने मिले, सात लाख बारदाने राशन दुकानों से जुटाई

दुर्ग। जिले में एक दिसंबर से शुरू होने वाली समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारी में प्रशासन जुट गया है। खरीदी के लिए केंद्रों में बारदानों की आपूर्ति शुरू कर दी गई है। इसके अलावा चबूतरों की सफाई सहित अन्य संसाधनों की भी व्यवस्था बनाई जा रही है।

जिले के 90 खरीद केंद्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी एक दिसंबर से प्रारंभ होगी। पिछले साल जिले में 40 लाख 72 हजार क्विंटल धान खरीदी की गई थी। इस साल यह टार्गेट बढ़कर 44 लाख क्विंटल के आसपास जाने की उम्मीद है। हालांकि खरीदी कितनी मात्रा में की जानी है इसका लक्ष्य अभी भी जिला प्रशासन को नहीं मिला है।


पिछले साल खरीदी के दौरान बारदाने की किल्लत बनी रही। इसे ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा इस बार बारदाने की व्यवस्था अभी से की जा रही है। मार्कफेड से प्राप्त जानकारी के अनुसार खरीदी के लिए दुर्ग जिले के 23 सौ गठान नए बारदाने मिले हैं। वहीं राशन दुकान संचालकों से सात लाख नग बारदाने लिए गए हैं। मार्कफेेेड द्वारा खरीद केंद्रों को बारदाने की सप्लाई भी शुरू कर दी गई है।

11 नवंबर तक होगा पंजीयन

जिले में समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों के पंजीयन का काम भी चल रहा है। पंजीयन की तिथि पहले 31 अक्टूबर निर्धारित की गई थी। जिसे बढ़ाकर 11 नवंबर कर दिया गया है। जिले में गत वर्ष 91 हजार 756 किसानों ने धान बेचा था। इन किसानों से 40 लाख 72 हजार क्विंटल धान खरीदी की गई थी।

--

जिले में समर्थन मूल्य पर होने वाली धान खरीदी की तैयारी शुरू हो गई है। खरीद केंद्रों में बारदानें भिजवाए जा रहे हैं। इसके साथ ही केंद्रों में अन्य तैयारी करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

-भौमिक बघेल, जिला विपणन अधिकारी दुर्ग