छत्तीसगढ़ में मतपेटी चोर गिरफ्तार, खरीदने वाला कबाड़ी भी अरेस्ट; 6 मतपेटियां और सामान बरामद
पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से छह मतपेटियां, घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा और नकदी समेत 76,200 रुपये का मशरूका जब्त किया है।
Publish Date: Sat, 24 Oct 2026 09:36:15 PM (IST)Updated Date: Sat, 24 Oct 2026 09:37:14 PM (IST)
मतपेटियां बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार, नईदुनियाHighLights
- निर्वाचन कार्यालय से चोरी का मामला
- मतपेटियां बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
- अदालत में आरोपियों को रिमांड पर भेजा
नईदुनिया प्रतिनिधि, दुर्ग। सिटी कोतवाली पुलिस ने स्थानीय निर्वाचन कार्यालय के गोदाम से मतपेटियां चोरी करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनमें चोरी करने वाला युवक और चोरी की मतपेटियां खरीदने वाला कबाड़ी शामिल है।
पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से छह मतपेटियां, घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा और नकदी समेत 76,200 रुपये का मशरूका जब्त किया है। दोनों आरोपितों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, 18 अक्टूबर को राजू सारथी ने सिटी कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि चुनाव कार्य की तैयारी के दौरान ग्रामीण यांत्रिकी सेवा कार्यालय के चौकीदार ने एक व्यक्ति को पेटी ले जाते देखा था।
कई धाराओं में मामला दर्ज
जांच करने पर स्थानीय निर्वाचन कार्यालय के मतपेटी गोदाम से 10 मतपेटियां गायब मिलीं। इनकी कुल कीमत करीब 10 हजार रुपये थी। मामले में बीएनएस की धारा 331(2), 305(ई) में अपराध दर्ज किया गया। जांच के दौरान पुलिस को युशु यादव (22), निवासी मिलपारा, के चोरी में शामिल होने की सूचना मिली।
पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार कर चोरी की मतपेटियां गयानगर निवासी कबाड़ी देवानंद सोनी (65) को बेचने की जानकारी दी। पुलिस ने युशु के कब्जे से 70 हजार रुपये कीमत का ई-रिक्शा और 200 रुपये नकद, जबकि देवानंद से छह मतपेटियां बरामद कीं।