
सेलूद।विज्ञान एवं पर्यावरण केंद्र द्वारा नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में जल आपूर्ति एवं स्वच्छ्ता में सर्वोत्तम अभ्यास पुस्तक का विमोचन किया गया। इसमें दुर्ग जिला के ग्राम पंचायत पतोरा के कार्यों को प्रमुखता दी गई है। उल्लेखनीय है कि स्वच्छता के क्षेत्र में अपने काम की बदौलत पतोरा की नई पहचान बनी है।
दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में विनी महाजन सचिव पेयजल एवम स्वच्छ्ता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अवसर पर जानकारी दी। सुनीता नारायण महानिदेशक पेयजल आपूर्ति के बारे में जानकारी दी। कार्यशाला में अपसंस्कृति स्त्रोत प्रदार्थ क्षमता मल कीचड़ प्रबंधन फिकल स्लज मैनेजमेंट में अलग अलग राज्यो से आये अधिकारियों ने अपनी बात रखी। जिसमें अंजीता साहू सरपंच ने पतोरा में फिकल स्लज मैनेजमेंट पर किए गए कार्यों को उल्लेख करते हुए बताया कि व्यर्थ बहने वाले पानी से बीमारियों से बचाव हुआ है और भूजल स्तर अच्छा होने की आशा है।
सामुदायिक स्तर पर सोकपीट का निर्माण कराया गया है। जिससे ग्रे वाटर और वेस्ट वाटर का दोनो का प्रबंधन हो रहा है। एक बड़ी आबादी के लिए हमारी ग्राम पंचायत ने त्रिस्तरीय फिल्टर प्लांट का निर्माण कराया है। जिससे हमारे गांव का तालाब सुरक्षित हो गया है। गोपेश साहू पंच तीन लाख 99 हजार पांच सौ लीटर मल का सही ढंग से निपटान ग्राम में बने फिकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट में किया जा चुका है।
भाजयुमो ने दिया धरना, सौंपा ज्ञापन
भाजयुमो पाटन संयुक्त मण्डल द्वारा आज पाटन में राज्य सरकार के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। मध्य पाटन मंडल, उत्तर पाटन मंडल एवं दक्षिण पाटन मंडल के द्वारा संयुक्त रूप से एसडीएम कार्यालय घेराव एवं धरना प्रदर्शन का आयोजन गुरुवार को पाटन में किया गया। जिसमें प्रमुख रुप से सांसद विजय बघेल के अलावा मंडल अध्यक्ष खेमलाल साहू, लालेश्वर साहू सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। सांसद विजय बघेल ने कहा कि राज्य सरकार हर मोर्चा पर विफल है। अपने चुनावी घोषणा पत्र में किए हुए वादा को वह पूरा नहीं कर पा रहे हैं। युवाओं को नौकरी देने का वादा किया था लेकिन आज छत्तीसगढ़ में युवाओं को रोजगार नहीं दे पा रहा है। सभा को लालेश्वर साहू, खेमलाल साहू, भारतीय जनता युवा मोर्चा के मध्य पाटन मंडल अध्यक्ष कुणाल शर्मा, नारद साहू, मोहन साहू सहित अन्य भाजपा नेताओं ने भी संबोधित किया॥
इसके बाद रैली के रूप में स्वामी आत्मानंद चौक से एसडीएम कार्यालय की ओर सभी भाजपाई रवाना हुए जहां पर एसडीएम पाटन को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर ज्ञापन सौंपा। इसके बाद स्वामी आत्मानंद चौक पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं के द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला भी जलाया गया। इस दौरान जनपद सदस्य जनपद सदस्य उत्तरा सोनवानी, डा घनश्याम कौशिक, राजा पाठक, रवि सिंगौर, कैलाश यादव, हरिशंकर साहू, कमलेश चन्द्राकर, फेरहा धीवर, दयानद सोनकर, रवि सिन्हा सहित अन्य मौजूद रहे।