• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग

दुर्ग में गरबा विवाद पर भूपेश बघेल ने भाजपा-RSS पर साधा निशाना, बोले- पहले अपना घर सुधारें, फिर दें धर्म की सीख

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधते हुए कहा कि दूसरों को धर्म और संस्कृति की सीख देने से पहले नेताओं को अपने ...और पढ़ें

By Mahendra Kumar SahuEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Fri, 16 Oct 2026 04:43:42 PM (IST)Updated Date: Fri, 16 Oct 2026 04:43:42 PM (IST)
दुर्ग में गरबा विवाद पर भूपेश बघेल ने भाजपा-RSS पर साधा निशाना, बोले- पहले अपना घर सुधारें, फिर दें धर्म की सीख
दुर्ग में गरबा विवाद पर भूपेश बघेल ने भाजपा-आरएसएस पर साधा निशाना

HighLights

  1. दुर्ग में गरबा विवाद को लेकर बयानबाजी शुरू हो गई है
  2. पहले अपना घर सुधारें, फिर दें धर्म की सीख- भूपेश बघेल
  3. भूपेश बघेल के बयान से हड़कंप मच गया है

नईदुनिया प्रतिनिधि, दुर्ग। गरबा आयोजन में युवकों के प्रवेश को लेकर हुए विवाद के बाद राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधते हुए कहा कि दूसरों को धर्म और संस्कृति की सीख देने से पहले नेताओं को अपने घर की ओर देखना चाहिए।

गुरुवार रात दुर्ग के सिविल लाइन स्थित हाकी मैदान में आयोजित गरबा कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा और आरएसएस से जुड़े नेताओं के परिवारों में भी मुस्लिम परिवारों में विवाह हुए हैं। ऐसे में दूसरों के धर्म को लेकर सवाल उठाने के बजाय पहले अपने घर को देखना चाहिए।


भूपेश बघेल ने कहा कि गरबा सहित धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन सामाजिक मेलजोल के माध्यम हैं। ऐसे आयोजनों में किसी व्यक्ति की धार्मिक पहचान को लेकर विवाद खड़ा करना उचित नहीं है। उन्होंने भाजपा और आरएसएस के नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि जो लोग धर्म और संस्कृति की बात करते हैं, उन्हें पहले अपने परिवारों में झांकना चाहिए और इसके बाद दूसरों को धर्म का पाठ पढ़ाना चाहिए।

बता दें कि दुर्ग के सिविल लाइन स्थित हॉकी मैदान में बुधवार रात गरबा आयोजन के दौरान कुछ युवकों के प्रवेश को लेकर विवाद हुआ था। आयोजन स्थल पर पहुंचे कुछ लोगों ने युवकों की मौजूदगी पर आपत्ति जताई। इसके बाद आयोजकों और युवकों के बीच विवाद की स्थिति बनी और मारपीट भी हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। मामले में शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की है।