• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग

पं. प्रदीप मिश्रा की कथा में टेंट के पेमेंट को लेकर मचा बवाल, तय पैसे नहीं मिलने पर डोम उखाड़ने पहुंचा संचालक

दुर्ग जिले के ग्राम नगपुरा में कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के शिव महापुराण कथा वाचन का कार्यक्रम 17 से 21 दिसंबर तक आयोजित है। इस कार्यक्रम के आयोजक ...और पढ़ें

By T Surya RaoEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Sun, 21 Dec 2025 12:42:27 AM (IST)Updated Date: Sun, 21 Dec 2025 07:56:21 AM (IST)
पं. प्रदीप मिश्रा की कथा में टेंट के पेमेंट को लेकर मचा बवाल, तय पैसे नहीं मिलने पर डोम उखाड़ने पहुंचा संचालक
शिव महापुराण की कथा के दौरान बवाल

HighLights

  1. दुर्ग में आयोजित शिव महापुराण की कथा के दौरान विवाद
  2. टेंट और डोम की राशि भुगतान को लेकर विवाद हो गया
  3. टेंट संचालक कथा के बीच में डोम उखाड़ने के लिए पहुंचा

नईदुनिया प्रतिनिधि, दुर्ग: दुर्ग जिले के ग्राम नगपुरा में कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा चल रही है। इसी बीच आयोजन स्थल पर लगाए गए टेंट और डोम की राशि भुगतान को लेकर विवाद हो गया l विवाद इतना बढ़ गया कि टेंट संचालक कथा के बीच में टेंट और डोम उखाड़ने के लिए पहुंच गया। जिसके बाद पुलिस को बीच बचाव कर मामले को शांत करवाना पड़ा।

naidunia_image

आयोजन समिति से जुड़ी व जिला पंचायत दुर्ग की सदस्य प्रिया साहू ने बताया कि टेंट और डोम टेंट संचालक नरेंद्र साहू ने लगाया है l उसे जिस साइज का लगाने कहा गया था उस साइज में टेंट और डोम नहीं लगाया, इस कारण पंडाल छोटा पड़ने लगा है l वह पूरा पैसा मांग रहा है l लेकिन काम के हिसाब से ही उसे पैसे का भुगतान किया जाएगा। प्रिया साहू ने बताया कि टेंट संचालक टेंट निकालने की बात कह रहा था, लेकिन कथा पूरी होने तक निकालने नहीं देंगेl


ज्ञात हो कि नगपुरा में 17 से 21 दिसंबर तक कथा का आयोजन किया गया है l सूत्रों के मुताबिक 1.15 करोड़ रुपए में टेंट-डोम लगाने की डील हुई थी, लेकिन समिति ने 25-30 लाख रुपए ही दिए। आयोजन समिति और टेंट हाउस संचालक के बीच पैसों को लेकर विवाद हो गयाl

यह भी पढ़ें- उत्तरी छत्तीसगढ़ में कोहरे का डबल अटैक, 10 मीटर दूर देखना भी हुआ मुश्किल, दिन में भी राहत नहीं

शुक्रवार की रात भी इसी तरह डोम उखाड़ने को लेकर बात हुई। बाद में इसे किसी तरह रोक लिया गया। वहीं, शनिवार को सुबह से ही समिति और टेंट हाउस संचालक के बीच पैसों को लेकर फिर विवाद हुआ।