• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

घरों में बेच रहा था मिलावटी दूध, खाद्य विभाग ने दी दबिश, जांच में की डिटर्जेंट मिलाने की पुष्टि, होगी कार्रवाई

Drug News: आम लोगों को बांटे जाने वाले दूध में डिटर्जेंट की मिलावट की बात सामने आई है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने ग्रीन वैली जुनवानी स्मृति नगर में...और पढ़ें

By Ashish Kumar GuptaEdited By: Ashish Kumar Gupta
Publish Date: Wed, 01 Nov 2023 10:51:23 AM (IST)Updated Date: Wed, 01 Nov 2023 10:51:23 AM (IST)
घरों में बेच रहा था मिलावटी दूध, खाद्य विभाग ने दी दबिश, जांच में की डिटर्जेंट मिलाने की पुष्टि, होगी कार्रवाई

दुर्ग। Drug News: आम लोगों को बांटे जाने वाले दूध में डिटर्जेंट की मिलावट की बात सामने आई है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने ग्रीन वैली जुनवानी स्मृति नगर में 55 लीटर दूध की प्राथमिक जांच चलित प्रयोगशाला में की। इसमें दूध में डिटर्जेंट मिले होने की पुष्टि खाद्य विभाग ने की है। फिलहाल दो लीटर दूध को जांच के लिए खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है।

इधर त्योहारी सीजन में दूध और खोवा से बनी मिठाइयों में मिलावट की आशंका को ध्यान में रखते हुए खाद्य विभाग द्वारा दुर्ग-भिलाई के अलग-अलग क्षेत्रों में स्थित मिष्ठान दुकानों में जाकर मिठाइयों को नमूना जांच के लिए लिया जा रहा है। त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए विभाग की यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।


त्‍योहारी सीजन में मिठाइयों में मिलावट की आशंका

हर वर्ष त्योहार के सीजन में मिठाइयों व अन्य खाद्य सामग्रियों में मिलावट की आशंका बनी रहती है। खासकर दूध और खोवे से बनी मिठाइयों में मिलावट की शिकायतें ज्यादातर देखने- सुनने को मिलती है। इस पर अंकुश लगाने खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा मिष्ठान दुकानों की जांच की जा रही है।

विभाग की टीम ने पिछले दिनों कुरुद स्थित बाबा स्वीट्स से बेसन लड्डू का सैंपल जांच के लिए लिया। सुपेला स्थित छोटू स्वीट्स से काजू कतली का भी सैंपल लिया गया है। विशाल मेगा मार्ट सुपेला से चावल आटा, स्मार्ट पाइंट सुपेला से साबूदाना का सैंपल जांच के लिए लिया गया है। इसी तरह साहू किराना स्टोर्स पदमनाभपुर दुर्ग से सेवई का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है।

शिकायत पर जांच के लिया सैंपल

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को दूध में मिलावट कर विक्रय करने की सूचना मिली थी। इस पर विभाग के अधिकारी कर्मचारी जांच के लिए ग्रीन वैली जुनवानी स्मृति नगर निवासी प्रशांत दास के यहां 55 लीटर दूध प्राथमिक जांच के लिए लिए, जिसमें डिटर्जेंट की पुष्टि हुई।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी खीरसागर पटेल ने बताया कि चलित प्रयोगशाला में उक्त दूध का परीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि चलित प्रयोगशाला में जांच के बाद दो लीटर दूध का सैंपल लेकर जांच के लिए खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट मिलने पर इस मामले में आगे कार्रवाई की जाएगी।