• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग

दुर्ग में महिला मित्र से छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवक की चाकू गोदकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग के हरिनगर पीजी में विवाद के दौरान 26 वर्षीय चित्रेश सहारे की चाकू से हत्या कर दी गई। पुलिस ने वैभव मानकर और राजकुमार यादव को गिरफ्तार किया।

By Digital DeskEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Wed, 07 Oct 2026 10:12:05 AM (IST)Updated Date: Wed, 07 Oct 2026 10:12:05 AM (IST)
दुर्ग में महिला मित्र से छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवक की चाकू गोदकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग में युवक की चाकू गोदकर हत्या। (नईदुनिया)

HighLights

  1. एसबीआइ परीक्षा देने दुर्ग आया था चित्रेश सहारे युवक।
  2. पीजी में सिगरेट मांगने को लेकर विवाद शुरू हुआ।
  3. महिला मित्र से बदतमीजी के आरोप पर विवाद बढ़ा।

नईदुनिया प्रतिनिधि, दुर्ग : मोहन नगर थाना क्षेत्र के हरि नगर स्थित एक पीजी में कवर्धा निवासी 26 वर्षीय युवक चित्रेश सहारे की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

एसबीआइ की परीक्षा देने दुर्ग आया था युवक

चित्रेश सिविल इंजीनियरिंग कर चुका था और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। सोमवार को वह एसबीआइ की परीक्षा देने दुर्ग आया था। दोपहर में वह अपनी महिला मित्र और उसकी बहन के साथ दोस्त रवि के पीजी कमरे में पहुंचा था।


सिगरेट मांगने और महिला मित्र से बदतमीजी पर हुआ विवाद

पीजी में रहने वाले वैभव मानकर और राजकुमार यादव से सिगरेट मांगने को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि दोनों युवकों द्वारा महिला मित्र के साथ बदतमीजी की गई। इसी पर विवाद और बढ़ गया। गाली-गलौज होने के साथ ही हाथापाई शुरू हो गई। इसी दौरान आरोपितों ने चित्रेश पर चाकू से हमला कर दिया।

अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत, दोनों आरोपी गिरफ्तार

चाकू लगने से गंभीर रूप से घायल चित्रेश को अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि उसकी मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो गई थी। घटना की सूचना पर मोहन नगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों आरोपितों वैभव मानकर और राजकुमार यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दोनों आरोपित राजनांदगांव के रहने वाले हैं और दुर्ग में रैपिडो में सेवाएं देते थे।