• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ये कैसा बाप... अपने बेटों संग ही कर रहा था दुकान में चोरी, करतूत CCTV में कैद

Durg News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग के पलारी थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई है, जहां धर्मेंद्र बंजारे नामक एक पिता ने अपने ही दो किशोर बेट...और पढ़ें

By Mohan KumarEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Sun, 10 Aug 2025 06:58:13 PM (IST)Updated Date: Sun, 10 Aug 2025 06:58:13 PM (IST)
ये कैसा बाप... अपने बेटों संग ही कर रहा था दुकान में चोरी, करतूत CCTV में कैद
पिता ने अपने ही दो बेटों को साथ लेकर दुकान में चोरी की (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. पिता ने अपने ही दो बेटों को साथ लेकर दुकान में चोरी की
  2. बाप-बेटों ने मिलकर की 24.6 हजार की चोरी
  3. CCTV कैमरे में कैद हो गई बाप-बेटों की करतूत

नईदुनिया न्यूज, घोटिया। पलारी थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई है, जहां धर्मेंद्र बंजारे नामक एक पिता ने अपने ही दो किशोर बेटों को साथ लेकर दुकान में चोरी की। घटना डोमन ट्रेडर्स ग्राम वटगन में हुई और पूरी वारदात दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि दोनों नाबालिग बेटों को बाल गृह भेजा गया।

बाप-बेटे दीवार में सेंध लगाकर दुकान में घुसे

थाना प्रभारी हेमंत पटेल ने बताया कि रात में आरोपी अपने बेटों के साथ ग्राम वटगन चौराहा, कौवाडीह रोड स्थित डोमन ट्रेडर्स दुकान के पीछे पहुंचा। वहां पीछे की दीवार में सेंध लगाकर अंदर घुसा और काउंटर में रखे 6 हज़ार 6 सौ रुपये कीमत के 28 चांदी के सिक्के और एक थैले में रखे 18 हज़ार चिल्हर सिक्के समेत कुल 24 हजार 6 सौ रुपये नकदी चोरी कर ले गया।


सीसीटीवी फुटेज ने खोल दिया राज

सुबह दुकान संचालक ने जब ताले और दीवार टूटी देखी तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में साफ नजर आया कि धर्मेंद्र बंजारे अपने बेटों के साथ चोरी की वारदात को अंजाम दे रहा है।

पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और त्वरित दबिश के आधार पर कुछ ही घंटों में आरोपी पिता और दोनों नाबालिग बेटों को पकड़ लिया। चोरी की पूरी रकम बरामद कर ली गई।

यह भी पढ़ें- जिसको चाहता था, उसी के भाई संग हो गया लफड़ा, परेशान होकर लगा ली फांसी, पूरे गांव में फैली सनसनी