• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वीडियो : दुर्ग में बना छत्तीसगढ़ सुआ नृत्य का गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड

छत्तीसगढ़ के सुआ नृत्य का नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में रविवार को दर्ज हो गया।

By Edited By:
Publish Date: Sun, 29 Oct 2017 08:07:53 PM (IST)Updated Date: Mon, 30 Oct 2017 01:48:40 PM (IST)
वीडियो : दुर्ग में बना छत्तीसगढ़ सुआ नृत्य का गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के सुआ नृत्य का नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में रविवार को दर्ज हो गया। दुर्ग में करीब 13 हजार महिलाओं ने एक साथ दस मिनट तक सुआ नृत्य कर वर्ल्ड रिकॉर्ड में स्थान बनाया। रविशंकर स्टेडियम दुर्ग में शाम 4:40 बजे से शाम 4:50 बजे तक जिले के सभी अंचल से आई महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा के साथ सुआ नृत्य किया।

इस रिकॉर्ड के साक्षी यहां मौजूद करीब 20 हजार लोग बने। रिकॉर्ड बनने की घोषणा एशियन हेडिंग गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के प्रतिनिधि मनीष विश्नोई ने की। श्री विश्नोई ने मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह व गोदना मंच के संयोजक व भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री सरोज पांडेय को सर्टिफिकेट भी प्रदान किए।


सरोज ने थामा हाथ, सीएम भी थिरके

सुआ नृत्य महोत्सव के मंच पर उस समय भी ऐसा लम्हा आया जब वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए स्टेडियम में पूरे लोग नृत्य करने लगे तो संयोजक सरोज पांडेय ने मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को भी इसमें भागीदार बनाया। सरोज ने सीएम डॉ. सिंह और प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक का हाथ थामा और थिरकना शुरू किया।

naidunia_image

देखते ही देखते सीएम खुद को रोक न सके और नृत्य की मुद्रा में आ गए। उनके साथ यहां मौजूद मंत्रिमंडल के सदस्य भी नृत्य करने लगे। इनमें गृहमंत्री रामविचार नेताम, पंचायत मंत्री अजय चंद्राकर, पुन्नूलाल मोहिले, रमशीला साहू, राजेश मूणत, भाजपा संगठन मंत्री सौदानसिंह, पवन साय आदि शामिल रहे।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।