• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दुर्ग में दर्दनाक हादसा, घर में मां-बेटी की जलकर मौत, परिवार में फैला मातम

Tragic Accident: दुर्ग जिले के नंदिनी बीएसपी टाउनशिप स्थित स्ट्रीट नंबर 36 के क्वार्टर में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां मां-बेटी की जलकर ...और पढ़ें

By Mohan KumarEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Mon, 21 Jul 2025 03:13:38 PM (IST)Updated Date: Mon, 21 Jul 2025 03:13:38 PM (IST)
दुर्ग में दर्दनाक हादसा, घर में मां-बेटी की जलकर मौत, परिवार में फैला मातम
दुर्ग में दर्दनाक हादसा घर में मां-बेटी की जलकर मौत

HighLights

  1. दुर्ग जिले में मां-बेटी की जलकर मौत
  2. दुर्ग जिले के नंदिनी में हुई घटना
  3. पुलिस कर रही हर पहलू की जांच

नईदुनिया न्यूज़, नंदिनी: दुर्ग जिले के नंदिनी बीएसपी टाउनशिप स्थित स्ट्रीट नंबर 36 के क्वार्टर में सोमवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया। आग लगने की इस घटना में 35 वर्षीय जागेश्वरी साहू और उसकी 7 वर्षीय बेटी दिव्यांशी साहू की जलकर मौत हो गई। आग कैसे लगी, मामला आत्महत्या का है या कुछ और, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस हर पहलुओं पर जांच कर रही है।

आग की लपटों में झुलस गईं मां-बेटी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जागेश्वरी साहू के पिता, जो भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) के सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं, रोज़ाना की तरह सुबह करीब छह बजे टहलने निकले थे। जब वे वापस लौटे, तो उन्होंने देखा कि घर से धुआं उठ रहा है। तत्काल पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया, जो अंदर से बंद था। अंदर प्रवेश करते ही देखा गया कि मां-बेटी आग की लपटों में झुलस चुके थे।


पुलिस ने लिया स्थिति का जायजा

सूचना मिलते ही थाना नंदिनी की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना की जांच शुरू की। पुलिस द्वारा सभी संभावित पहलुओं से जांच की जा रही है। मौके पर वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

पुलिस ने दोनों के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज कचंदूर भेज दिया है। फिलहाल घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है और यह जांच का विषय बना हुआ है कि आग दुर्घटनावश लगी या इसके पीछे कोई अन्य कारण है।