• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Durg Crime News: नवविवाहिता ने लगाई फांसी, 11 महीने पहले हुई थी शादी, मायके वालों ने जताई हत्‍या की आशंका

Durg Crime News: दुर्ग जिले के जवाहर नगर निवासी एक नवविवाहिता ने शादी के 11 महीने बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मायके वालों ने न सिर्फ ससुराल वालों...और पढ़ें

By Ashish Kumar GuptaEdited By: Ashish Kumar Gupta
Publish Date: Sat, 25 May 2024 11:54:02 AM (IST)Updated Date: Sat, 25 May 2024 11:54:41 AM (IST)
Durg Crime News: नवविवाहिता ने लगाई फांसी, 11 महीने पहले हुई थी शादी, मायके वालों ने जताई हत्‍या की आशंका

HighLights

  1. मायके वालों का आरोप, दहेज के लिए मारपीट करते थे ससुराल वाले l
  2. भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष किरण देव सिंह के भतीजे की साली थी मृतकाl

नईदुनिया प्रतिनिधि, भिलाई। Durg Crime News: दुर्ग जिले के जवाहर नगर निवासी एक नवविवाहिता ने शादी के 11 महीने बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर ओडिशा से दुर्ग पहुंचे उसके मायके वालों ने न सिर्फ ससुराल वालों पर दहेज के लिए मारपीट करने का आरोप लगाया, बल्कि उन्होंने हत्या तक की आशंका जता दी। घटना की खबर मिलते ही मोहन नगर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। मृतका, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष किरण देव सिंह के भतीजे की साली बताई जा रही है।

पुलिस ने बताया कि नुआपाड़ा ओडिशा निवासी आरके सिंह की बेटी अर्पिता (33) की शादी 11 महीने पहले जवाहर नगर दुर्ग निवासी सौरभ राजपूत से हुई थी। गुरुवार की रात को उसकी लाश उसके कमरे में फंदे पर झूलती मिली। ससुराल वाले उसे फंदे से उतारकर जिला अस्पताल ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।naidunia_image


पुलिस को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने मृतका के मायके वालों को भी इसकी जानकारी दी। मृतका के मायके वाले भी दुर्ग पहुंचे हुए हैं। उनके पहुंचते ही मृतका का पति और उसके ससुराल वाले फरार हो गए हैं।

मृतका के पिता आरके सिंह ने आरोप लगाया है कि दहेज के लिए उसकी बेटी को परेशान किया जा रहा था। उससे मारपीट की जाती थी। साथ ही उसने इस मामले में हत्या की आशंका भी जताई है। नवविवाहिता का मामला होने के कारण इसकी न्यायिक जांच की जा रही है। मृतका का पति सौरभ राजपूत एरिगेशन विभाग में इंजीनियर है। वहीं मृतका भी इंजीनियर थी।