
दुर्ग। शहर के वार्उ क्रमांक 16 सिकोला बस्ती में रहने वाले नंदकुमार यादव की धर्मपत्नी प्रमिता यादव(37) की डेंगू से शनिवार शाम मौत हो गई। परिजनों से बताया कि 4 दिन पहले ही तबीयत खराब होने के कारण जामुल स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां हालत गंभीर होती देख डॉक्टरों ने दुर्ग जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। जहां अस्पताल में इलाज के दौरान प्रमिला की मौत हो गई। रविवार को प्रमिला का हरना बांधा मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके दो बच्चे एक बेटा और एक लड़की है, जो अपनी पढ़ रहे हैं। महिला की मौत से परिवार में शोक का माहौल है। गौरतलब है कि दुर्ग में डेंगू के मामले बढ़ने के साथ इससे हो रही मौतों की संख्या बढ़ रही है।