
धमतरी/दुर्ग (नईदुनिया प्रतिनिधि): बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान 'अर्नब' के प्रभाव और छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी बारिश तथा तेज आंधी-तूफान की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। विद्यार्थियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और उन्हें स्कूल आने-जाने में होने वाली कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए दुर्ग के साथ-साथ धमतरी जिले में भी 28 अक्टूबर (बुधवार) को सभी शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। जिला प्रशासन की ओर से इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है।
जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, यह अवकाश जिले के सभी प्रकार के विद्यालयों पर समान रूप से लागू होगा। इसमें निम्नलिखित संस्थान शामिल हैं: सभी शासकीय प्राथमिक, माध्यमिक, हाई और हायर सेकेंडरी स्कूल। सभी अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त विद्यालय।
मौसम विभाग द्वारा चक्रवात 'अर्णब' के चलते भारी बारिश और 60 से 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है। इसी को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि मानते हुए यह निर्णय लिया गया है।
प्रशासन ने अभिभावकों और नागरिकों से भी अपील की है कि वे इस दौरान अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें और मौसम विभाग की चेतावनी को ध्यान में रखते हुए पूरी सावधानी बरतें। यह संपूर्ण महत्वपूर्ण शैक्षणिक अपडेट छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से संबंधित है।