• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग

दुर्ग में समझाइश देने पर भड़के युवक, ड्यूटी से लौट रहे पुलिस कांस्टेबल को पीटा, मुंह-नाक से निकला खून

दुर्ग के कुम्हारी चौक पर स्कूटी सवार दो युवकों ने पुलिस में पदस्थ आरक्षक के साथ गाली-गलौज और मारपीट कर दी।

By Mahendra Kumar SahuEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Sat, 14 Nov 2026 01:36:18 PM (IST)Updated Date: Sat, 14 Nov 2026 01:38:39 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
दुर्ग में समझाइश देने पर भड़के युवक, ड्यूटी से लौट रहे पुलिस कांस्टेबल को पीटा, मुंह-नाक से निकला खून
स्कूटी सवार दो युवकों ने कुम्हारी चौक पर की गाली-गलौज और मारपीट (AI Generated Image)

HighLights

  1. स्कूटी सवार दो युवकों ने किया हमला
  2. आरक्षक के मुंह और नाक में चोट
  3. पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी

नईदुनिया प्रतिनिधि, दुर्ग। कुम्हारी चौक पर स्कूटी सवार दो युवकों ने पुलिस विभाग में पदस्थ एक आरक्षक के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। आरोपितों ने आरक्षक को जान से मारने की धमकी भी दी। घटना में आरक्षक के मुंह और नाक में चोट आई है और खून निकलने लगा। पीड़ित आरक्षक की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ड्यूटी से लौट रहे थे आरक्षक, तभी हुआ हादसा

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी दुष्यंत कुमार साहू थाना कुम्हारी में आरक्षक के पद पर पदस्थ हैं। 13 नवंबर को ड्यूटी पूरी करने के बाद वे अपनी मोटर साइकिल से घर लौट रहे थे। शाम करीब 4.40 बजे वे कुम्हारी चौक पहुंचे थे। इसी दौरान स्कूटी क्रमांक सीजी 04 पीसी 6596 में सवार दो युवक अहिवारा रोड की ओर से तेज रफ्तार और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए आए और उनकी मोटरसाइकिल को सामने से टक्कर मार दी।


समझाइश देने पर भड़के युवक, की मारपीट

इस पर आरक्षक ने दोनों युवकों को वाहन सावधानी से चलाने की समझाइश दी। इसी बात को लेकर दोनों युवक आवेश में आ गए और उन्हें अश्लील गालियां देने लगे। आरक्षक ने अपना परिचय देते हुए शांतिपूर्वक बात करने और गाली-गलौज नहीं करने को कहा, लेकिन युवक और उग्र हो गए। आरोप है कि दोनों ने पुलिस में होने के बावजूद जान से मारने की धमकी देते हुए आरक्षक के साथ हाथ-मुक्कों और लात से मारपीट की।

थाना छावनी में दर्ज हुई रिपोर्ट

मारपीट में आरक्षक के मुंह और नाक से खून निकलने लगा और शरीर में दर्द होने लगा। घटना के बाद उन्होंने थाना कुम्हारी में सूचना दी। प्राथमिक उपचार के लिए उन्हें शासकीय अस्पताल कुम्हारी भेजा गया, लेकिन डॉक्टर उपलब्ध नहीं होने पर सुपेला शासकीय अस्पताल में उपचार कराया गया। स्वास्थ्य ठीक नहीं होने के कारण उन्होंने थाना छावनी पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस मामले में आरोपित स्कूटी सवार दोनों युवकों की पहचान और आगे की कार्रवाई में जुटी है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।