• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Job Fraud: सरकारी नौकरी का फर्जी नियुक्ति पत्र देकर महिला से 1 करोड़ 66 लाख की ठगी

दुर्ग में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर एक महिला से 1करोड़ 66 लाख की ठगी हुई है। आरोपियों ने महिला को विधानसभा चुनाव में आचार संहिता के दौरान फर्जी नियुक्ति पत्र भी दिया, लेकिन नौकरी नहीं लगी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दायर कर लिया है।

By Roman TiwariEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Sun, 20 Jul 2025 10:38:29 AM (IST)Updated Date: Sun, 20 Jul 2025 10:39:55 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
Job Fraud: सरकारी नौकरी का फर्जी नियुक्ति पत्र देकर महिला से 1 करोड़ 66 लाख की ठगी
महिला से 1 करोड़ 66 लाख की ठगी

HighLights

  1. सरकारी नौकरी के दिलाने के नाम पर 1 करोड़ 66 लाख की ठगी
  2. विस चुनाव के लिए आचार संहिता के दौरान दिया था नियुक्ति पत्र
  3. पति, पत्नी सहित तीन पर पद्मनाभपुर पुलिस ने दर्ज किया अपराध

नईदुनिया प्रतिनिधि, दुर्ग : सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जी नियुक्ति पत्र थमाकर करोड़ों रुपये की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। ठगी की शिकार हुई दुर्ग निवासी प्रिया देशमुख ने शिकायत दर्ज कराई है। इस मामले में पद्मनाभपुर पुलिस ने सरगुजा निवासी रजत गुप्ता, उसकी पत्नी अमोलक्ष्मी और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ धारा 420 के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने नौकरी दिलाने के नाम पर दुर्ग में ही कुछ और लोगों से ठगी की है। लेकिन ऐसे पीड़ित अभी सामने नहीं आ रहे हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों की पतासाजी का प्रयास कर रही है। पुलिस के मुताबिक ठगी का पूरा मामला 31 दिसंबर 2022 से 2025 तक की अवधि का है।


पद्मनाभपुर थाना प्रभारी राजकुमार लहरे ने बताया कि प्रिया वर्ष 2022 में आरोपी रजत के संपर्क में आई। आरोपी ने प्रिया को बताया कि उसकी पत्नी मंत्रालय में नौकरी करती है। वह सरकारी विभाग ने नौकरी लगा सकती है। प्रिया आरोपी के झांसे में आ गई।

आचार संहिता के दौरान दिया नियुक्ति पत्र

पहले नायब तहसीलदार के पद पर नियुक्ति के लिए बात हुई। लेकिन बाद में उसे नारायणपुर में खाद्य निरीक्षक के पद पर ज्वाइनिंग के लिए नियुक्ति पत्र दिया गया। नियुक्ति पत्र वर्ष 2023 में विधानसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लागू होने के दौरान दिया गया। बाद में आरोपी ने ज्वाइनिंग की तिथि समाप्त होना बताते हुए रकम हड़प ली।

यह भी पढ़ें: 1000 करोड़ की जमीन पर मिशन का अवैध कब्जा, 1994 में ही खत्म हो गई थी लीज की अवधि

1 करोड़ 66 लाख की ठगी

प्रिया ने आरोपी को पहले 45 लाख रुपये का भुगतान किया। इसके बाद किस्त-किस्त में और राशि का भुगतान किया। आरोपी ने प्रिया से कुल 1 करोड़ 66 लाख रुपये वसूले।

पुलिस ने बताया कि आरोपित ने बलौदाबाजार, बिलासपुर, अंबिकापुर क्षेत्र में भी नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से साढ़े चार करोड़ की ठगी की है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।