• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Love ट्राएंगल में युवक की हत्या, Ex Girlfriend और उसके प्रेमी सहित 9 गिरफ्तार

सिविल लाइन दुर्ग में रविवार की रात 24 वर्षीय युवक की लाठी से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। प्रारंभिक जांच में इसे लव ट्रायंगल का मामला बताया जा रहा है। च...और पढ़ें

By Neeraj PandeyEdited By: Neeraj Pandey
Publish Date: Mon, 30 Dec 2024 07:39:16 PM (IST)Updated Date: Mon, 30 Dec 2024 07:39:16 PM (IST)
Love ट्राएंगल में युवक की हत्या, Ex Girlfriend और उसके प्रेमी सहित 9 गिरफ्तार
दुर्ग में युवक की लाठी से पीट पीटकर हत्या।

HighLights

  1. चेतन और रोशनी दोनों की मां पुलिस विभाग में कार्यरत
  2. सिविल लाइन में रहने के दौरान हुआ था दोनों में प्यार
  3. शहर से बाहर जाने पर युवती दूसरे प्रेमी से संपर्क में आई

नईदुनिया प्रतिनिधि, भिलाई। सिविल लाइन दुर्ग में रविवार की रात एक युवक की लाठी से पीट पीटकर हत्या कर दी गई। प्रारंभिक जांच में इसके पीछे लव ट्रायंगल का मामला सामने आया है। पद्मनाभपुर पुलिस ने इस मामले में युवक की एक्स गर्लफ्रेंड सहित नौ संदेहियों को हिरासत में लिया है। जिनमें दो नाबालिग भी शामिल हैं। सभी से पूछताछ की जा रही है।

दोनों की मां पुलिस आरक्षक

रविवार की रात पुलिस लाइन दुर्ग के रहने वाले 24 वर्षीय चेतन साहू की हत्या की गई है। युवक की मां रुक्मणि साहू आरक्षक हैं और भिलाई नगर थाना में पदस्थ हैं। वहीं उसकी पूर्व प्रेमिका रोशनी लकड़ा की मां आसमति लकड़ा भी आरक्षक हैं और वर्तमान में वो अंबिकापुर में पदस्थ हैं।


सिविल लाइन में रहने के दौरान बना प्रेम संबंध

रोशनी और चेतन पहले पुलिस लाइन में ही रहते थे। इसी के चलते रोशनी और चेतन साहू के बीच अच्छी जान पहचान थी और दोनों के बीच प्रेम संबंध भी था। इसी बीच रोशनी का कसारीडीह के रहने वाले कुलेश्वर साहू से संपर्क हुआ, जिसके बाद उसने चेतन से बातचीत कम कर दिया था।

मां का ट्रांसफर होने पर अंबिकापुर चली गई थी युवती

रोशनी की मां का स्थानांतरण अंबिकापुर होने के बाद रोशनी भी वहां चली गई थी। बीते 24 दिसंबर को वो दुर्ग आई थी। चेतन को इसकी जानकारी हुई तो उसने उससे संपर्क किया और मिलने के लिए बोला। रोशनी उससे मिलना नहीं चाहती थी और उसने अपने दूसरे प्रेमी कुलेश्वर को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद उन्होंने योजना बनाई।

दोबारा दुर्ग आई तो चेतन ने मिलने बुलाया

योजना के अनुसार रोशनी ने रविवार की रात करीब साढ़े नौ बजे चेतन को मिलने के लिए सिविल लाइन के पास बुलाया। वहां पर कुलेश्वर अपने कुछ साथियों के साथ पहले से ही था। चेतन को देखते ही कुलेश्वर और अन्य आरोपितों की लाठी और डंडे से पिटाई शुरू कर दी।

जान बचाने के लिए दूसरे घर में घुसा था चेतन

अपनी जान बचाने के लिए चेतन सिविल लाइन के एक घर की बाउंड्रीवाल के भीतर कूदकर गया। आरोपित भी उसके पीछे पीछे अंदर गए और वहां घुसकर उसे बेदम पीटा। चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर घर वाले बाहर निकले तो सभी आरोपित वहां से भाग खड़े हुए। इसके बाद चेतन को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

अस्पताल में मौत

अस्पताल में रात में करीब 11 बजे उसकी मौत हो गई। रात में ही पद्मनाभपुर पुलिस को इसकी जानकारी मिली। जिसके बाद पुलिस ने आरोपितों की पतासाजी शुरू की और सुबह तक प्रेमिका सहित नौ लोगों को हिरासत में लिया। इस मामले में दो अन्य फरार लोगों की भी तलाश की जा रही है।