
बिलासपुर। नईदुनिया न्यूज
हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल कार्यालय ने चार जिला एवं सत्र न्यायाधीशों का तबादला आदेश जारी किया है। इसके अलावा अन्य न्यायिक अधिकारी भी स्थानांतरित किए गए हैं।
रजिस्ट्रार जनरल कार्यालय से जारी आदेश में जिला एवं सत्र न्यायाधीश दंतेवाड़ा निर्मल मिंज का राजनांदगांव, जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोंडागांव विनय कुमार कश्यप का कवर्धा, अध्यक्ष जिला उपभोक्ता फोरम कवर्धा ओंकार प्रसाद गुप्ता का जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोंडागांव और विशेष न्यायाधीश (एट्रोसिटी एक्ट) अंबिकापुर का जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर दंतेवाड़ा तबादला किया गया है। इसी प्रकार एडीजे सारंगढ़ आलोक कुमार का विशेष न्यायाधीश के पद पर अंबिकापुर ट्रांसफर हुआ है। द्वितीय अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश बालोद विजय कुमार मिंज को प्रथम एडीजे बालोद, चतुर्थ एडीजे रायगढ़ दुखीराम देवांगन को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश रायगढ़, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश रायपुर गोविंद नारायण जांगड़े को कोंडागांव में पदस्थ किया गया है। कोरबा के वरिष्ठ व्यवहार न्यायाधीश एवं सीजेएम अनिश दुबे को द्वितीय अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद में प्रमोशन प्रदान कर रायगढ़ में पदस्थ किया गया है। तबादला आदेश हाईकोर्ट की वेबसाइड पर देखा जा सकता है।