• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • गरियाबंद

गरियाबंद में शिवलिंग खंडित करने वाले आरोपियों ने जेल से निकलते ही किया विवाद, दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प, घरों में लगाई आग

गरियाबंद जिले के दुतकैंया गांव में शिवलिंग खंडित करने के एक पुराने विवाद को लेकर दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हो गई। मामले में जेल से छूटे आरोपियों न...और पढ़ें

By Ashutosh Kumar SharmaEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Mon, 02 Feb 2026 12:35:23 AM (IST)Updated Date: Mon, 02 Feb 2026 07:34:59 AM (IST)
गरियाबंद में शिवलिंग खंडित करने वाले आरोपियों ने जेल से निकलते ही किया विवाद, दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प, घरों में लगाई आग
दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प

HighLights

  1. बाद दोपहर 2:00 बजे आरिफ मोहम्मद ने शिकायतकर्ताओं को धमकी दी तो विवाद आगे बढ़ा
  2. मुस्लिम महिलाएं भी समर्थन में हथियार लेकर निकलीं तो दोनों तरफ से एक दूसरे पर हमले हुए
  3. आक्रोशित हिंदुओं ने हमला किया और मुसलमानों के घरों में आग लगा दी, पुलिस से भी झड़प

नईदुनिया प्रतिनिधि, राजिम/गरियाबंद: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के दुतकैंया गांव में शिवलिंग खंडित करने के एक पुराने विवाद के चलते रविवार को दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हुई। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घरों पर हमला कर आगजनी की। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया।

गुस्साए लोगों ने पुलिस पर भी पथराव किया, जिसमें एक जवान घायल हो गया। उसे बेहोशी की हालत में अस्पताल ले जाया गया। देर रात आईजी भी घटनास्थल पर पहुंचे। घायलों को रायपुर के डॉ. आंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराए जाने की बात सामने आ रही है।


naidunia_image

जानकारी के अनुसार, यह विवाद एक साल पहले मंदिर में शिवलिंग तोड़ने से संबंधित है। जेल से जमानत पर छूटे आरोपी आरिफ और उसके साथियों ने हंगामा मचाया और शिकायतकर्ता और गवाहों के साथ मारपीट की। पिछले वर्ष दुतकैंया गांव में शिव मंदिर के खंडन का मामला सामने आया था, जिसमें पुलिस ने आरिफ सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

naidunia_image

जमानत पर छूटने के बाद आरोपी आरिफ रविवार को दिन में 2-3 बजे के आस-पास अपने दोस्तों के साथ मिलकर शिवलिंग मामले में शिकायत दर्ज करवाने वाले युवकों से विवाद करने पहुंच गया। यहां आरोपियों ने गांव के कुछ युवकों पर रॉड और पत्थरों से हमला कर दिया। जिसके बाद आरोपी आरिफ और उसके साथी मौके से भाग गए।

naidunia_image

दूसरे पक्ष के युवकों ने गांववालों को इसकी जानकारी दी। इस पर हिंदू समुदाय के ग्रामीण उस इलाके में पहुंचे, जहां आरिफ और अन्य अरोपियों के घर थे। यहां पर मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों ने मामले को शांति से निपटाने के बजाए उसे और तूल दे दिया। देखते ही देखते रविवार शाम 6 बजे के करीब विवाद ने बलवे और आगजनी का रूप ले लिया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंचा। लेकिन उग्र ग्रामीणों ने पुलिस पर भी पथराव कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया। इस बलवे में दोनों पक्षों के कई ग्रामीण घायल हो गए हैं। वहीं एक पुलिस का जवान भी घायल है। घायलों को रायपुर के डॉ. अंबेडकर अस्पताल लाया गया है।

कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची

दो समुदायों के बीच हुए विवाद ने अचानक उग्र रूप ले लिया, जिसके बाद गांव में हिंसा, तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाएं हुईं। घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत और तनाव का माहौल बन गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए राजिम, फिंगेश्वर, महासमुंद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित करने का प्रयास शुरू किया। दमकल वाहन भी लगाए गए।

यह भी पढ़ें- रेलपांत गायब कर पुलिस को सुनाई डकैती की झूठी कहानी, जेसीबी ऑपरेटर समेत दो गिरफ्तार

पुलिस ने स्थिति पर पाया नियंत्रण

एसपी वेदव्रत सिरमौर ने बताया कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन तनाव को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखी गई है। घटना में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आगजनी और तोड़फोड़ से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।