• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • गरियाबंद

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गरियाबंद जिले में व्यवसाय सुबह से शाम छह बजे तक करें

गरियाबंद जिले में तेजी से कम हुए कोरोना संक्रमण व छग में भी कोरोना के नियंत्रण होती स्थिति को देखते हुए अन्य जिलों की भांति गरियाबंद जिले में भी संपूर...और पढ़ें

By Nai Dunia News NetworkEdited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Wed, 26 May 2021 08:42:13 PM (IST)Updated Date: Wed, 26 May 2021 08:42:13 PM (IST)
गरियाबंद जिले में व्यवसाय सुबह से शाम छह बजे तक करें

फिंगेश्वर। गरियाबंद जिले में तेजी से कम हुए कोरोना संक्रमण व छग में भी कोरोना के नियंत्रण होती स्थिति को देखते हुए अन्य जिलों की भांति गरियाबंद जिले में भी संपूर्ण व्यवसाय को सुबह से शाम छह बजे तक प्रारंभ करने की मांग गरियाबंद जिले के प्रभारी छग चैंबर आफ कामर्स के प्रदेश मंत्री अरेन्द्रा पहाड़िया ने जिलाधिश गरियाबंद को पत्र लिखते हुए की है। एक जून से तो पूरे प्रदेश सहित गरियाबंद जिले में भी लाकडाउन को शिथिल करने छग प्रशासन ने कलेक्टरों को आदेशित कर ही दिया है। इससे एक जून से गरियाबंद जिले में लाकडाउन को सुबह से शाम तक शिथिल करने के पूर्व ही जिला प्रशासन वर्तमान में कोरोना की सभी प्रतिकूल स्थिति के चलते तत्काल लाकडाउन में सुबह से शाम तक व्यवसाय प्रारंभ करने की अनुमति देने का निर्णय घोषित करें। पूरे जिले में पिछले लगातार 45 दिनों से सख्त लाकडाउन के कारण जनता के साथ साथ व्यापारी वर्ग भी काफी तनाव में हैं। पहाड़िया ने कलेक्टर गरियाबंद से कहा है कि आपके कुशल नेतृत्व में कोरोना संक्रमण की दर 5 से 7 प्रतिशत में आ गई है। उन्होंने जिलाधिश को लाकडाउन के दौरान समय समय पर व्यापारियों द्वारा की गई मांग में भी किए गए सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि व्यापारी वर्ग हमेशा प्रशासन के साथ हैं। अभी भी जबतक रात्रिकालीन कर्फ्यू व व्यवसाय के दौरान दुकानों में आने वाले ग्राहकों को मास्क लगाने, सैनिटाइज करने, दो गज की दूरी बनाने के साथ साथ स्वयं भी मास्क लगाने अपने कर्मचारीयों को मास्क लगाने के साथ साथ दुकानों में भीड़ भाड़ न करने आदि नियमों को पूरी प्रतिबधता के साथ लागू करने यथा संभव प्रयासरत रहने के लिए आपसे वचनबद्ध है।