
गरियाबंद, नईदुनिया न्यूज। मंगलवार को मुख्यालय से लगे ग्राम आमदी में एक युवक ने अपने भाभी के साथ एक युवक को आपत्तिजनक हालत में पाए जाने पर उसकी कैंची से हमला कर हत्या कर दी। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। वारदात के बाद पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना दोपहर 2:45 की है। आरोपित अपने घर में सोया हुआ था।
रायपुर : अवैध संबंध ने किया इनकार, जीजा ने साली को जिंदा जलाया
जब उसकी नींद खुली और वह फ्रेश होने जा रहा था तभी घर के एक अन्य कमरे से उसे कुछ आवाजें सुनाई दी, जब वहां जाकर देखा तो कमरे में उसकी भाभी व प्रेमी युवक आपत्तिजनक स्थिति में थे। जिसे लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया है।
पत्नी ने कराई मर्चेंट नेवी इंजीनियर पति की हत्या, तीन गिरफ्तार
आवेश में आकर आरोपित ने प्रेमी के ऊपर कैंची से हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हमले के बाद स्वयं आरोपित घायल प्रेमी को अस्पताल ले गया परंतु उसने रस्ते में ही दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी राजेश जगत ने बताया कि आरोपित का नाम सोम भिलेपारिया है।
नवविवाहिता से दुष्कर्म, फिर शादी का झांसा देकर कराया तलाक, प्रेग्नेंट होने पर छोड़ा
जिसकी भाभी व नवापारा राजिम का रहने वाला युवक ज्ञापदास भिलेपारियों के बीच प्रेम प्रसंग था। मृतक और आरोपित के भाभी के बीच पहले से ही संबंध थे। मृतक के जीजा का घर आरोपित के घर के बाजू में ही था। जहां मृतक का आनाजाना लगा रहता था
Korba Murder : हत्या के बाद निर्वस्त्र अवस्था में महिला की लाश दफनाई
इसी दौरान दोनों के बीच मेल मिलाप बढ़ गया। मंगलवार को प्रेमी खाली घर का फायदा देखकर घर में घुस गया और आरोपित के भाभी के साथ ही एक बंद कमरे में आपत्तिजनक स्थिति पकड़ा गया।
आरोपित ने ही दोनों को आपत्तिजनक हालत में देखा और आवेश में आकर प्रेमी के साथ मारपीट करते हुए कैंची से उसके सीने में कई वार किए। जिससे ज्ञानदास की कुछ देर में ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपित के विरूद्ध धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। वहीं मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
पति-पत्नी में झगड़ा, परेशान पड़ोसी ने पड़ोसन के गाल पर दांत से काटा