• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • गरियाबंद

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शराब विरोधी आंदोलन को मिला विधायक का साथ

शराब दुकान हटाने की मांग कर रहे लोगों को विधायक का बल मिला है।

By Edited By:
Publish Date: Fri, 15 Apr 2016 11:39:09 PM (IST)Updated Date: Sat, 16 Apr 2016 03:44:59 PM (IST)
शराब विरोधी आंदोलन को मिला विधायक का साथ

गरियाबंद। बासीन शराब दुकान को हटाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे आंदोलनकारियों को विधायक का बल मिला है। महासमुंद विधायक डॉ. विमल चोपड़ा ने धरनास्थल पहुंचकर आंदोलनकारियों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि शराब की वजह से युवा पीढ़ी गर्त में जा रहा है।

बासीन शराब दुकान को बंद करने की मांग को लेकर आसपास के गांवों के लोग लामबंद हो गए हैं। शराब दुकान के सामने ग्रामीण रात- दिन धरना पर बैठे हुए हैं। शराब विरोधी आंदोलन का महिलाएं सुबह कमान संभालती हैं। वहीं रात में पुरुष रतजगा करते हैं।


आंदोलन की वजह से नए आबकारी सत्र में शराब दुकान की बोहनी तक नहीं हुई है। आंदोलन को बल देने के लिए शुक्रवार को महासमुंद विधायक डॉ. विमल चोपड़ा बासीन शराब दुकान पहुंचे हुए थे। उन्होंने कहा कि शराब की वजह से युवा पीढ़ी गर्त में जा रहा है। इसका दुष्प्रभाव बच्चों में भी पड़ने लगा है। ऐसे में शराब को जड़ से उखाड़ने की जरूरत है। आप लोगों का आंदोलन ऐसा ही चलता रहा तो सरकार को शराब दुकान बंद करना ही पड़ेगा।