
जगदलपुर (ब्यूरो)। सीमावर्ती ओडिशा के कोरापुट जिले में रविवार को नारायणपटना क्षेत्र के 12 नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। ये नक्सली आंध्र ओडिशा बार्डर जोनल कमेटी के अंतर्गत श्रीकाकुलम- कोरापुट डिवीजनल कमेटी के सदस्य के स्र्प में कार्यरत थे।
यह जानकारी रविवार को कोरापुट में दक्षिण पश्िचम रेंज के आईजी जसवंत कुमार जेठवा तथा कोरापुट एसपी अविनाश कुमार ने पत्रवार्ता में दी। आईजी जेठवा ने बताया कि ये सभी नक्सली 2009 में चासी मुलिया आदिवासी संघ में जुड़े जिसके बार वे नारायणपटना क्षेत्र में सीपीआई माओवादी नक्सली संगठन में शामिल हो गए।
कोरापुट एसपी अविनाश कुमार ने बताया कि 2014 में अब तक 33 से अधिक नक्सलियों ने जिले में आत्मसर्पण किया। नक्सलियों पर सुरक्षा बलों के बढ़ते दवाब तथा नक्सलियों के आदिवासी विरोधी पॉलीसी के कारण सभी मुख्यधारा में लौटे हैं।
इन दिनों नक्सली जनपितूरी सप्ताह मना रहे हैं। इसके चलते छत्तीसगढ़ और ओड़िशा के सरहदी इलाकों में फोर्स ने अतिरिक्त सतर्कता बरती है। कुछ स्थानों पर माओवादियों ने पर्चे भी फेके हैं। इन पर्चों में सरकार से सड़क बनाने की बजाए मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने कहा गया है।