जगदलपुर। bastar News : चार दशक तक बस्तर में जनसंघ और फिर भाजपा के बड़े नेता के रूप में स्थापित रहे स्वर्गीय बलिराम कश्यप की जयंती गुरुवार को उनके गृहग्राम फरसागुड़ा से लेकर जिला मुख्यालय जगदलपुर तक मनाई गई। मुख्य आयोजन फरसागुड़ा में हुआ जहां बलीराम कश्यप की स्मृति में दो दिवसीय मानसगान का आयोजन किया गया।
उल्लेखनीय है कि बलीराम कश्यप की पुण्यतिथि 10 मार्च और जयंती इसके एक दिन बाद 11 मार्च को है। पुण्यतिथि के मौके पर गुरुवार को यहां पावर हाउस चौक स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में शामिल होकर लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सभा में उपस्थित जनों में बलिराम कश्यप की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया। वक्ताओं ने कहा कि सिद्धांतों पर अडिग रहने की सीख स्वर्गीय बलीराम कश्यप दे गए। उसका अनुशरण भाजपाई पार्टी को मजबूत करने में लगे हैं।
सभा को बलीराम कश्यप के पुत्र पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने संबोधित किया। दोनों नेताओं का कहना था कि आज राजनीति में वे जिस मुकाम में हैं वह पिता के सिद्धांतों पर चलकर हासिल किया गया है। सभा में पूर्व विधायक संतोष बाफना एवं लच्छूराम कश्यप, भाजपा जिला अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी, श्रीनिवासराव मद्दी, विद्याशरण तिवारी, लच्छू राम कश्यप, सुधीर पांडे, श्रीनिवास मिश्रा, रामाश्रय सिंह, वेद प्रकाश पांडे, छबीलेश्वर जोशी, अश्वनी सरडे, रजनीश पाणिग्रही, सुरेश गुप्ता, आर्येन्द्र सिंह आर्य, राजेन्द्र बाजपेई, दिलीप सिंह कुशवाहा, पवन भदौरिया, संग्राम सिंह राणा, अतुल सिम्हा, शशिनाथ पाठक, अविनाश श्रीवास्तव, राम कुमारी यादव, माहेश्वरी ठाकुर, गीता नाग, आलोक अवस्थी, दिगम्बर राव, प्रकाश रावल, अशोक यादव, निर्मल पाणिग्रही, नरेंद्र पाणिग्रही आदि कई प्रमुख भाजपा नेता मौजूद थे।