
जगदलपुर। Road Accident in Jagdalpur: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से बड़ी खबर आ रही है। यहां चुनाव ड्यूटी कर लौट रहे जवानों से भरी बस पलट गई। इस दुर्घटना में 12 जवानों के घायल हो गए हैं। यह घटना तोकापाल ब्लाक के डिलमिली नेशनल हाइवे की पास की है। सड़क दुर्घटना में घायल जवानों को मेडिकल कालेज भेजा गया है। यह मामला कोडनार थाना क्षेत्र का है।
जगदलपुर के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायल जवान मध्य प्रदेश पुलिस के थे। यह घटना तोकापाल ब्लाक के डिलमिली नेशनल हाइवे के पास हुई। बस्तर लोकसभा सीट पर 19 अप्रैल को हुए मतदान में चुनाव ड्यूटी के बाद सुरक्षाकर्मी फरसपाल (दंतेवाड़ा) से महासमुंद संसदीय क्षेत्र के गरियाबंद जा रहे थे, जहां 26 अप्रैल को मतदान होना है।
उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश पुलिस के 36 कर्मियों वाली बस उस समय सड़क से फिसल गई, जब उसके चालक ने अचानक वहां आए एक मवेशी को बचाने के लिए बस को मोड़ा और वाहन पलट गया।