
जगदलपुर। एक ओर जहां छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश में सरकारी शराब दुकानें संचालित कर रही है तो वहीँ दूसरी ओर लाभ के पद पर बैठे शिक्षा विभाग के अधिकारी अनाधिकृत रूप से शराब कोचिया बन बैठे हैं।
ऐसा ही एक मामला लोहंडीगुड़ा क्षेत्र के ग्राम बिनता में देखने को मिला। यहां शिक्षा विभाग के संकुल समन्वयक उमेश पाण्डे के निवास से पुलिस ने 35 पेटी अंग्रेजी शराब जप्त की है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस विभाग की टीम ने रविवार की दोपहर बिनता स्थित उमेश पण्डे के निवास पर छापामार और शराब को अपने कब्जे में ले लिया। उमेश पाण्डे ने शराब के खेप अपने बाड़ी स्तिथ खाद फेकने वाले कंक्रीट गड्ढे में दबा रखा था।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय पण्डे ने बताया कि पुराने ठेके बंद होने के बाद उमेश पाण्डे द्वारा घर में शराब खरीद कर रखा गया था और कोचियों की तरह शराब बेचने का काम किया करता था। बताया जाता है इलाका नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने की वजह से उमेश पाण्डे बेख़ौफ शराब बेचा करता था, उसे उमीद नही थी पुलिस उस तक पहुँच जायेगी। पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्यवाही में जुटी है।