यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
माओवाद के विरुद्ध महाभियान: छठवें दिन भी दस हजार से अधिक जवान कर्रेगुट्टा में डटे
बस्तर पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. की माने तो माओवाद के खात्मे का यह संकल्प अभियान लंबा चलेगा पर अंतिम परिणाम सुखद आएंगे। आइजी ने कहा कि माओवादियों के सामने अब आत्मसमर्पण ही एकमात्र रास्ता है। जब तक माओवादी हिंसा का रास्ता नहीं छोड़ते, क्षेत्र की जनता की सुरक्षा के लिए सुरक्षा बल इसी तरह जवाब देंगे।
Publish Date: Sat, 26 Apr 2025 06:45:38 PM (IST)Updated Date: Sat, 26 Apr 2025 08:23:56 PM (IST)
सुरक्षाबल कस रहे हैं माओवादियों पर शिंकजा।HighLights
- दस हजार से अधिक जवान पहाड़ी को घेरकर माओवादियों की ओर बढ़ रहे हैं।
- क्षेत्र में माओवादियों ने बड़ी मात्रा में आइईडी लगा रखे हैं। तेलंगाना भाग सकते हैं।
- शनिवार को भी यहां बम निरोधक दस्ते ने 50 से अधिक आइईडी को नष्ट किया है।
नईदुनिया टीम, जगदलपुर। बीजापुर जिले से लगने वाली तेलंगाना सीमा के पास कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर शीर्ष माओवादी नेताओं की उपस्थिति के बाद सुरक्षा बल की ओर से चलाए जा रहे महाअभियान छठवें दिन भी जारी है। पहाड़ी पर 50 से अधिक शीर्ष माओवादी नेताओं सहित 350 से अधिक माओवादियों के उपस्थिति की बात सामने आई है।
बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ में बढ़ते दबाव के बाद माओवादी नेता अब तेलंगाना की ओर भाग निकलने के प्रयास में है। इधर छठवें दिन तीन और माओवादियों के मारे जाने की बात सामने आ रही है। इस दौरान गलगम अग्रिम सुरक्षा चौकी से कर्रेगुट्टा की ओर निकली पुलिस पार्टी का एक जवान माओवादियों के लगाए हुए इंप्राेवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आइईडी) की चपेट में आने से घायल हो गया है।
पुलिस का कहना है कि अभियान की समाप्ति के बाद ही मारे गए माओवादी के संदर्भ में अंतिम आंकड़ें जारी किए जाएंगे। इससे पहले सुरक्षा बल के ही एक अधिकारी ने 42 माओवादियों को अभियान में मार गिराने की बात कही थी, पर इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हो सकी है।
अंतिम परिणाम तक रण नहीं छोड़ेगी फोर्स
- छत्तीसगढ़ में माओवाद के विरुद्ध यह अब तक का सबसे बड़ा अभियान है। इससे पहले कभी भी छह दिन तक कोई अभियान नहीं चला है।
- अब यह तय दिखाई दे रहा है कि अंतिम परिणाम मिलने तक सुरक्षा बल रण नहीं छोड़ेगी।
- 250 वर्ग किमी में विस्तृ़त कर्रेगुट्टा की जिस पहाड़ी पर यह अभियान जारी है, वहां कमेटी सदस्य माड़वी हिड़मा, तेलंगाना स्टेट कमेटी सचिव दामोदर, आजाद, चंद्रानजे समेत 50 से अधिक शीर्ष माओवादियों के छिपे होने की सूचना है।
- यहीं कारण है कि दस हजार से अधिक जवान इस पहाड़ी को घेरकर माओवादियों के ठिकाने की ओर बढ़ रहे हैं। क्षेत्र में माओवादियों ने बड़ी मात्रा में आइईडी लगा रखे हैं।
- शनिवार को भी सुरक्षा बलों के साथ चल रहे बम निरोधक दस्ते ने 50 से अधिक आइईडी को नष्ट किया है।
- इसके साथ ही एनटीआरओ (राष्ट्रीय तकनीकी अनुसंधान संगठन) के उपग्रहाें व 20 से अधिक मानवरहित ड्रोन के माध्यम से माओवादियों की हर गतिविधि पर नजर रखे हुए हैं।
![naidunia_image]()
जवानों को चुस्त रखने फोर्स की अदला-बदली
- इन दिनों क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी से अभियान के पांचवें दिन शुक्रवार को 40 से अधिक जवान डिहाइड्रेशन का शिकार हो गए थे।
- इस पहाड़ी के आसपास काले पत्थरों के होने के कारण 45 से 48 डिसे तापमान बना हुआ है।
- इसके बाद वायुसेना के एमआइ-17 हेलीकाप्टर से सुरक्षा बलों को पर्याप्त रसद पहुंचाया गया है।
- पानी के साथ ओआरएस व दवाएं भी पहुंचाई गई है ताकि इस तरह की परिस्थिति से बचा जा सके।
- अभियान की गति धीमी ना पड़े इसलिए कर्रेगुट्टा के आस-पास अस्थायी कैंप बनाए गए हैं।
- जहां जवान विश्राम भी कर सकेंगे। इसके साथ ही लंबे अभियान को देखते हुए जवानों की अदला-बदली भी की जाएगी।