• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • जगदलपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नक्‍सल केस पर मुख्यालय घेरने गांववालों ने किया सुकमा कूच

नक्सल मामलों में गांववालों पर अपराध दर्ज किए जाने और तीन ग्रामीणों की हिरासत में पिटाई का मामला गरमाता जा रहा है।

By Edited By:
Publish Date: Sun, 22 Feb 2015 10:20:25 PM (IST)Updated Date: Mon, 23 Feb 2015 10:46:28 AM (IST)
नक्‍सल केस पर मुख्यालय घेरने गांववालों ने किया सुकमा कूच

जगदलपुर/तोंगपाल (ब्यूरो)। पुलिस द्वारा नक्सल मामलों में गांववालों पर अपराध दर्ज किए जाने और तीन ग्रामीणों की हिरासत में पिटाई का मामला गरमाता जा रहा है। हजारों गांववाले रविवार को जिला मुख्यालय सुकमा का घेराव करने निकल पड़े हैं। इससे पहले तोंगपाल में इन लोगों ने एक बड़ी रैली निकाली।

उल्लेखनीय है कि आसपास के गांवों के सैकड़ों लोग नक्सल मामलों में गिरफ्तार ग्रामीण आयता की रिहाई की मांग को लेकर बीते चार दिनों से तोंगपाल में डटे हुए हैं। बीते बुधवार को ग्रामीणों द्वारा चक्काजाम किए जाने से पुलिस ने हल्का बलप्रयोग किया था। साथ ही तीन ग्रामीणों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर जेल भेजा गया था।


इन्हीं तीन ग्रामीणों हिड़मा कवासी, पोड़यामी व रामजी मंडावी को हिरासत में लेकर उनकी पिटाई करने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है और इसे लेकर उनमें गुस्सा है। बहरहाल आप नेता सोनी सोरी के नेतृत्व में रविवार को करीब दस हजार से अधिक ग्रामीण सुकमा के लिए पैदल रवाना हुए हैं। इसके पहले ग्रामीणों ने मिनी स्टेडियम से विशाल रैली निकाली।

इस दौरान एसडीएम सुखनाथ अहिरवार ने ग्रामीणों की बातें सुनी। उनकी मांगें न्यायिक प्रक्रिया के तहत पूरी न कर पाने का हवाला देते हुए उन्होंने आंदोलन खत्म करने का आग्रह किया था पर ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। ग्रामीणों का जत्था 50 किलोमीटर की दूरी तय कर सुकमा पहुंच धरना व घेराव की तैयारी में है। ग्रामीणों के विशाल जत्थे में ग्राम कामाराम, जैमेर व हमीरगढ़ के हजारों ग्रामीण शामिल हैं।

कई महिलाएं भी दुधमुंहे बच्चों के साथ राशन-पानी लेकर मोर्चे पर डटी हैं। आप नेता सोनी सोरी व ग्रामीणों के अनुसार तीनों लोगों को पुलिस की मारपीट से काफी चोट आई है। श्री सोरी ने कहा कि हजारों ग्रामीण सुकमा पहुंच कलेक्टोरेट में प्रदर्शन करेंगे। उनकी तीन सूत्रीय मांगों में नक्सल मामलों में आरोपी बनाए गए ग्रामीण आयता का प्रकरण समाप्त करने, ग्रामीणों से मारपीट करने वाले टीआई के खिलाफ अपराध कायम करने तथा पूर्व में नक्सल मामलों में फंसाए गए लोगों को राहत देने की मांग शामिल है।

प्रशासन कुछ नहीं कर सकता

'नक्सल मामलों के सबंध में दर्ज मामले चूंकि न्यायिक कार्रवाई का हिस्सा है इसलिए इस पर प्रशासन की ओर से कुछ किया जाना संभव नहीं है।' -सुखनाथ अहिरवार, एसडीएम

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।