• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • जगदलपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indian Railway News: केके रेललाइन पर गहराया भूस्खलन का संकट, नाइट एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों का मार्ग बदला

KK Railway Line News: आंध्र प्रदेश के अरकू और ओडिशा के कोरापुट में भारी बारिश के चलते केके रेललाइन पर भूस्खलन (landslide Heay Rain)का खतरा बढ़ गया है।...और पढ़ें

By Akash SharmaEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Mon, 18 Aug 2025 12:29:50 PM (IST)Updated Date: Mon, 18 Aug 2025 12:29:50 PM (IST)
Indian Railway News: केके रेललाइन पर गहराया भूस्खलन का संकट, नाइट एक्सप्रेस और पैसेंजर  ट्रेनों का मार्ग बदला
Indian Railway News: केके रेललाइन में भूस्खलन के खतरे की आशंका से यात्री ट्रेनों का मार्ग बदला गया।

HighLights

  1. भारी बारिश से केके रेललाइन संकट।
  2. भूस्खलन खतरे से ट्रेन संचालन प्रभावित।
  3. मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी।

नईदुनिया प्रतिनिधि, जगदलपुर। केके रेललाइन पर भारी बारिश (KK Railway Line Heavy Rain) के चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पिछले तीन दिनों से आंध्र प्रदेश के अरकू और ओडिशा के कोरापुट क्षेत्र में लगातार मूसलाधार वर्षा हो रही है। इस स्थिति को देखते हुए भारतीय रेलवे (Indian Railway) ने यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कई ट्रेनों का मार्ग बदल दिया है।

भूस्खलन का खतरा

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि लगातार बारिश से भूस्खलन (Landslide) का खतरा बढ़ गया है। इसी कारण अगले दो दिन यानी 18 और 19 अगस्त को विशाखापत्तनम-किरंदुल नाइट एक्सप्रेस (Visakhapatnam-Kirandul Night Express) को विजयनगरम और रायगढ़ा मार्ग से संचालित किया जाएगा। इसके अलावा आज विशाखापत्तनम-किरंदुल पैसेंजर ट्रेन (Passenger Train) केवल अरकू तक और किरंदुल-विशाखापत्तनम पैसेंजर केवल कोरापुट तक ही चलाई जाएगी।


कल नही चलेंगी पैसेंजर ट्रेनें

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले समय सारिणी की पुष्टि अवश्य कर लें। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जिससे संकेत मिलता है कि बारिश और तेज़ हो सकती है। इस स्थिति को देखते हुए कल यानी 19 अगस्त को दोनों ओर से पैसेंजर ट्रेनें पूरी तरह से रद्द रहेंगी। यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए रेलवे लगातार हालात पर नज़र रखे हुए है और आवश्यक निर्णय ले रहा है।

ये भी पढ़ें: Samta Express ट्रेन में सफर कर रही महिला के नौ लाख के जेवर चोरी, सिर के नीचे रखा हैंडबैग चोरों ने उड़ाया