• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • जगदलपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CG News: छत्‍तीसगढ़ के अभिषेक कुंजाम इंग्लिश फुटबाल लीग में मचाएंगे धमाल, अबूझमाड़ से गोल दागने जाएंगे इंग्‍लैंड

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ से सीधे इंग्लैंड के गोलपोस्ट पर गोल दागने जा रहे हैं अभिषेक कुंजाम। अभिषेक का चयन ईस्ट बंगाल क्लब की टीम में ...और पढ़ें

By Ashish Kumar GuptaEdited By: Ashish Kumar Gupta
Publish Date: Tue, 28 May 2024 09:20:32 AM (IST)Updated Date: Tue, 28 May 2024 09:26:29 AM (IST)
CG News: छत्‍तीसगढ़ के अभिषेक कुंजाम इंग्लिश फुटबाल लीग में मचाएंगे धमाल, अबूझमाड़ से गोल दागने जाएंगे इंग्‍लैंड
वनवासी खिलाड़ी अभिषेक कुंजाम अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बना रहे पहचान।l नईदुनिया

HighLights

  1. रामकृष्ण मिशन अकादमी के कुंजाम ईस्ट बंगाल क्लब से खेलेंगे l
  2. इंग्लैंड में आयोजित लीग फुटबाल में देश का प्रतिनिधित्व करेंगेl

नईदुनिया प्रतिनिधि, जगदलपुर। Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ से सीधे इंग्लैंड के गोलपोस्ट पर गोल दागने जा रहे हैं अभिषेक कुंजाम। अभिषेक का चयन ईस्ट बंगाल क्लब की टीम में हुआ है, जो जुलाई महीने में इंग्लैंड में होने वाली लीग फुटबाल में भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रहे हैं। बस्तर के नारायणपुर जिले के रामकृष्ण मिशन फुटबाल अकादमी के खिलाड़ी अभिषेक मूलत: कांकेर जिले के रहने वाले हैं।

फुटबाल से प्रेम उन्हें नक्सल प्रभावित अबूझमाड़ के रामकृष्ण मिशन अकादमी ले गया, जहां संस्थान ने उनकी प्रतिभा को तराशा। दो वर्ष के कड़े प्रशिक्षण से गुजरने के बाद वे पिछले वर्ष ईस्ट बंगाल क्लब में चयनित हो गए। ईस्ट बंगाल क्लब इस समय भारत की शीर्ष तीन टीम में से एक है, जिससे बाइचिंग भूटिया, सुनील क्षेत्री जैसे खिलाड़ी खेल चुके हैं।


अभिषेक इस टीम में स्ट्राइकर पोजिशन पर खेलते हुए कोलकाता फुटबाल लीग, रिलायंस डेवलपमेंट लीग खेल चुके हैं। अभिषेक अपनी सफलता का श्रेय अपनी माता रामेश्वरी को देते हैं। वे कहते हैं कि पिता को छह माह की उम्र में ही खोने के बाद से माता रामेश्वरी ने उनका पालन-पोषण किया है। उन्होंने कभी भी पिता की कमी महसूस होने नहीं दी और खेल को प्रोत्साहित किया है।

पहले खिलाड़ी, जो क्लब फुटबाल खेल रहे

रामकृष्ण आश्रम के प्राचार्य स्वामी कृष्णाअमृतानंद ने बताया कि अभिषेक आश्रम के पहले खिलाड़ी हैं जो क्लब फुटबाल खेल रहे हैं। इसके पीछे वे अभिषेक की कड़ी मेहनत और प्रतिभा को श्रेय देते हैं। उन्होंने बताया कि आश्रम में इस वक्त 300 खिलाड़ी फुटबाल का प्रशिक्षण ले रहे हैं। इसके लिए यहां तीन बड़े मैदान हैं, जिनमें अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं खिलाड़ियों को दी जा रही है।

छह वर्ष की आयु से लेकर वरिष्ठ वर्ग के खिलाड़ी को आश्रम में प्रशिक्षण दिया जाता है। छत्तीसगढ़ में रामकृष्ण अकादमी की फुटबाल टीम 2017 से पहले पायदान पर है और प्रतिवर्ष अंतरराष्ट्रीय स्तर की फुटबाल स्पर्धा सुब्रतो कप भी खेल रहे हैं। इंडियन लीग फुटबाल में भी टीम लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है।