• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • जगदलपुर

जगदलपुर में घूंघट की आड़ में 1.74 करोड़ का सोना पार, CCTV की मदद से दबोचे 5 संदिग्ध

जगदलपुर के मोती ज्वेलर्स से 1.74 करोड़ के आभूषण चोरी मामले में पुलिस ने महाराष्ट्र के संदिग्धों को पकड़ा। महिला चोरों ने ध्यान भटकाकर 1200 ग्राम सोना पार कर दिया था।

By Animesh PaulEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Tue, 10 Nov 2026 12:49:54 PM (IST)Updated Date: Tue, 10 Nov 2026 12:59:02 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
जगदलपुर में घूंघट की आड़ में 1.74 करोड़ का सोना पार, CCTV की मदद से दबोचे 5 संदिग्ध
जगदलपुर के मोती ज्वेलर्स चोरी कांड। (नईदुनिया)

HighLights

  1. जगदलपुर के मोती ज्वेलर्स से 1.74 करोड़ के जेवर चोरी।
  2. पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों से महाराष्ट्र के संदिग्धों को पकड़ा।
  3. ग्राहक बनकर आई महिलाओं ने पार किया जेवरों का डिब्बा।

नईदुनिया प्रतिनिधि, जगदलपुर: संजय मार्केट स्थित मोती ज्वेलर्स से 1.74 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चोरी के मामले में पुलिस ने पांच से छह संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। सूत्रों के अनुसार, आरोपित महाराष्ट्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने दुकान और शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने के साथ तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपितों तक पहुंच बनाई।

ग्राहक बनकर आई महिलाओं ने पार किया जेवरों से भरा डिब्बा

घटना दीपावली से एक दिन पहले शाम करीब 4:30 बजे की है। ग्रामीण वेशभूषा में महिलाएं बच्चों के साथ ग्राहक बनकर दुकान पहुंची थीं। आभूषण देखने के बहाने उन्होंने दुकानदार और कर्मचारियों का ध्यान भटकाया। इसी दौरान करीब 1200 ग्राम सोने के जेवरों से भरा डिब्बा उठाकर पार कर दिया। पुलिस आज शाम तक मामले का आधिकारिक राजफाश कर सकती है।


एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।