वार्षिकोत्सव के मौके पर अखंड रामायण पाठ
सीताराम शिवालय के 49वें स्थापना दिवस के मौके पर बस्तर क्षेत्रीय कोष्टिय समाज द्वारा मंदिर परिसर में 24 घंटे के लिए अखंड रामायण पाठ आयोजित किया गया है। इसका समापन मंगलवार को दोपहर बाद प्रसाद वितरण के साथ होगा। शहर की प्रतिष्ठित सामाजिक प्रतिष्ठानों में से एक सीताराम शिवालय की स्थापना 1969 में एक धार्मिक संगठन के रूप में हुई
By
Edited By:
Publish Date: Tue, 08 May 2018 07:07:19 AM (IST)
Updated Date: Tue, 08 May 2018 07:07:19 AM (IST)
जगदलपुर। नईदुनिया प्रतिनिधि
सीताराम शिवालय के 49वें स्थापना दिवस के मौके पर बस्तर क्षेत्रीय कोष्टिय समाज द्वारा मंदिर परिसर में 24 घंटे के लिए अखंड रामायण पाठ आयोजित किया गया है। इसका समापन मंगलवार को दोपहर बाद प्रसाद वितरण के साथ होगा।
शहर की प्रतिष्ठित सामाजिक प्रतिष्ठानों में से एक सीताराम शिवालय की स्थापना 1969 में एक धार्मिक संगठन के रूप में हुई थी। जो बाद में सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक केन्द्र के रूप में प्रतिष्ठित हुई। संस्था के 49 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में ही यहां वार्षिकोत्सव मनाया जा रहा है। इसके चलते रविवार शाम चार बजे शोभायात्रा निकाल गई थी। जिसमें महिलाएं पीली साड़ी पहन कर बड़ी संख्या में शामिल हुईं। सोमवार को प्रातः 10 बजे रामचरित मानस पाठ शुरू हुआ। पाठ का समापन 29 घंटे बाद मंगलवार दोपहर तीन बजे होगा। समापन पश्चात हवन यज्ञ प्रारंभ होगा। पूर्णाहुति के बाद रामायण जी की आरती होगी। वहीं शाम पांच बजे प्रसाद वितरण किया जाएगा। बस्तर क्षेत्रीय कोष्टिय समाज के अध्यक्ष विनोद साव ने सर्व सामान्य को अनुष्ठान और भंडारा में प्रसाद ग्रहण करने आमंत्रित किए हैं।